आज का इतिहास 4 दिसम्बर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 4 दिसम्बर

Share This
 1748- को फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद रसायन शास्त्र के क्षेत्र में शोध कार्य आरंभ किया। उन्होंने बहुत से प्रयोगों के बाद क्लोरीन में पाईजने वाली दुर्गंध दूर करने की विशेषता का पता लगाया। बर्टले ने इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के नमकों के बारे में शोध कार्य किया।

1829- वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की

1860- गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।



1888- इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म।


1899- ईसवी को पहली बार टाफॉइड का टीका मनुष्य को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग किया गया। पहले फ़्रांस के दो वैज्ञानिकों ने इस टीके की खोज की। बाद में ब्रिटेन के चिकित्सक हॉकिन ने इसे प्रयोग के चरण तक पहँचाया। अंतत: राइट नामक एक चिकित्सक ने इसके सार्वजनिक प्रयोग का मार्ग प्रशस्त किया।


1952- दक्षिणी अमरीका में ऐटलांटिक महासागर में स्थित बरमूदा द्वीप के बारे में अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस की तीन पक्षीय कॉन्फ़ेन्स आरंभ हुई। इन तीनों देशों ने अपने आपसी संबंधों की समीक्षा करने के साथ ही पूर्व सोवियत संघ की नीतियों का मुक़ाबला करने हेतु आपसी सहकारिता और समन्वय के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए। यह कॉन्फ़्रेन्स बरलिन में हुई थी। उस समय बरलिन का पश्चिमी भाग अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस के अधिकार में था, जबकि पूर्वी बरलिन पर पूर्व सोवियत संघ का अधिकार था। 

1959- भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एंव विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर हुए।

1967- देश के पहले रॉकेट 'रोहिणी आरएच 75 का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।


1996- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल अभियान शुरु किया। 

Pages