आज का इतिहास 1 दिसम्बर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 1 दिसम्बर

Share This
1640- स्पेनिश शासन के 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तगाल स्वतंत्र हुआ।

1825- रूस के बाहर निकल जाने के साथ ही यूरोपीय देशों का पवित्र संघ नामक गठबंधन टूट गया। यह संघ वर्ष 1815 में नेपोलियन की पराजय और वियना कान्फ्रेन्स के बाद रूस, आस्ट्रिया और प्रॉस के राजाओं के बीच समझौते पर हस्ताक्षर से अस्तित्व में आया था। इस समझौते के आधार पर तीन शासक प्रतिबद्ध हुए थे कि वे ईसाई धर्म के नियमों का पालन करेंगे। कुछ समय बाद दूसरे यूरोपीय देश भी इस संघ में शामिल हो गए।


1885- भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म हुआ।

1886- देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म हुआ।


1897- इटली और विश्व के अत्यंत छोटे गणराज्य सैन मैरीनो के मध्य, जो इटली के बीच में स्थित है,  अनाक्रमण संधि हुई। सैन मैरीनो का क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर है।


1933- भारत में कोलकाता और ढाका के बीच पहले यात्री विमान सेवा की शुरूआत हुई।

1954- प्रसिद्ध समाजसेविका और 'नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक सदस्य मेधा पाटकर का जन्म हुआ।


1959- बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।


1963- नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।


1974- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत में पहली महिला मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) सुचेता कृपलानी का निधन हुआ।


1976- अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।


1991- एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई। 

Pages