आज का इतिहास 30 नवम्बर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 30 नवम्बर

Share This
1667- जोनाथन स्विफ़्ट नामक आयरलैंड के लेखक का डबलिन में निधन हुआ उन्होंने आयरलैंड के संघर्ष के काल में अपने देश की स्वतंत्रता के लिए अथक प्रयास किए। बाद में वे लेखन में लग गये और अपने जीवन की जटिल परिस्थितियों को गोलीवर यात्रा वृतांत नामक पुस्तक में एकत्रित कर दिया। यह पुस्तक विश्व की सहित्य की शानदार रचनाओं में गिनी जाती है।

1804- फ़्रांस के आविष्कारक जोज़ेफ़ कोनियो का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्हें गाड़ी का जनक कहा जाता है। उन्होंने जिस गाड़ी का आविष्कार किया, वो तीन पहियों पर भाप की उर्जा के सहारे चलती थी। इस गाड़ी के अगले भाग में भाप बनाने के लिए एक बड़ी सी पतीली रखी रहती थी। इसकी गति 5 किलोगीटर प्रतिघंटा थी।

1822- ब्रिटेन के चिकित्सक और चेचक के टीके की खोज करने वाले एडवर्ड जोन्ज़ का निधन हुआ। वे सन 1749 ईसवी को जन्मे थे और जब वे 45 वर्ष के थे तथा भारत में रह रहे थे वे चेचक के टीके का पता लगाने में सफल हुए। जोन्ज़ ने 1796 में पहली बार चेक के पानी को एक व्यक्ति की बॉह में इंजेक्शन द्वारा अंदर डाला।


1858- सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म।

1931- भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्म


1939- तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।


1988- मिस्र के विख्यात क़ारी उस्ताद अब्दुल बासित अब्दुस्समद का क़ाहेरा नगर में निधन हुआ। उन्होंने बचपन से क़ुरआन की शिक्षा आरंभ की और 12 वर्ष की आयु में क़ुरआन का स्मरण करने का पुरस्कार प्राप्त करने में सफल हुए। उन्होंने कुछ समय विभिन्न देशों की यात्राओं में बिताया।


1999- विश्व के बड़े मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायणगांव में उद्घाटन ।

1999- अमेरिका के सिएटल में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।


2000- प्रियंका चोपड़ा मिस वल्र्ड बनी।


2010- भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता राजीव दीक्षित का निधन।

Pages