4 अक्तूबर आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

4 अक्तूबर आज का इतिहास

Share This
1824- मेक्सिको एक गणराज्य बना। 

1830- बेल्जियम ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की यह देश 18वीं शताब्दी के आरंभ से ऑस्ट्रिया के अधिकार में था और इस शताब्दी के अंतिम वर्षों में फ़्रांस के अधिकार में चला गया। किंतु योरोपीय सरकारों से नेपोलियन की पराजय के बाद बेल्जियम और हॉलैंड ने वर्ष 1815 ईसवी में एक युनियन बनाई किंतु यह युनियन अधिक दिनों तक न रह सकी और बेल्जियम के कैथोलिक ईसाइयों ने हॉलैंड के प्रोटेस्टेंट ईसाइयों के विरुद्ध संघर्ष आरंभ कर दिया और अपने देश को अलग कर लिया।


1956- ग्रेट ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया। 

1957- पहली बार रुस ने अपना उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा इस प्रकार से अंतरिक्ष पर अधिकार की प्रक्रिया आरंभ हुई। इस उपग्रह का नाम स्पूटनिक वन था। जिसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा। 

1966- लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने से पूर्व इसका नाम बसूटोलैंड था और वर्ष 1884 से यह देश ब्रिटेन का उपनिवेश था। वर्ष 1966 तक इस देश पर ब्रिटेन का साम्राज्य जारी रहा और अंततः आज के दिन लेसोथो ने पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर ली। 

1979- पाकिस्तान में राष्ट्रीय भाषा प्राधिकरण संस्था की स्थापना की गयी जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा को प्रचलित करना है।


1986- भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई। 

1996- पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद आफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ा। 


2012- फार्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।

Pages