इतिहास में आज 2 अक्तुबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

इतिहास में आज 2 अक्तुबर

Share This
1492- ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

1869- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ। वे सत्याग्रह अर्थात व्यापक सविनय अवज्ञा के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव अहिंसा पर रखी गई थी। वे महात्मा गांधी के नाम से प्रसिद्ध हैं। भारत में उन्हें बापू के नाम से भी याद किया जाता है।


1904- पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।


1904- ब्रिटेन के लेखक ग्रनी का जन्म हुआ। उनकी पुस्तकों में सदा अच्छाई और बुराई की तुलना दिखाई पड़ती है। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक शक्ति और साहस में धैर्य तथा सहनशीलता को सफलता का गार्ग बताया है। वर्ष 1991 में उनका निधन हुआ।


1906- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन।

1941- नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया। जर्मनी ने 22 जून सन 1941 ईसवी को सोवियत संघ पर आक्रमण करके उसके एक भाग पर अधिकार कर लिया था।

1951- श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

1952- सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।


1961- बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।


1971- तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस को देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।


1985- दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।


1988- कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1988- तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।



Pages