आज का इतिहास 24 अक्तूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 24 अक्तूबर

Share This
1577- चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की।

1579- फादर एस जे थॉमस स्टीफेंस भारत आने वाले पहले ब्रिटिश नागरिक थे। वह पुर्तगाली जहाज से गोवा के तट पर पहुंचे थे।


1648- प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ़्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इस प्रकार प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया। स्वीडन और फ़्रांस ने प्रॉस के प्रोटेस्टेंट ईसाइयों की सहायता से इस देश के विरुद्ध युद्ध आरंभ किया।


1795- पोलैंड के विभाजन की योजना का पूर्ण रुप से क्रियान्वयन हुआ इस प्रकार पोलैंड, रुस ऑस्ट्रिया और प्रॉस के मध्य विभाजन हो गया और विश्व के भौगोलिक मानचित्र से पोलैंड का नाम मिट गया

1795- पोलैंड को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
1851- कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु।

1861- कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा


1945- संयुक्त राष्ट्र संघ ने सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रुप में लीग ऑफ़ नेशन्ज़ नामक अंतर्राष्ट्रीय संस्था का स्थान लिया जो प्रथम व द्वितीप विश्व युद्धों के मध्य गतिविधियॉ कर रही थी। द्वितीय विश्व युद्ध में संयुक्त देशों अमरीका, सोवियत संघ, ब्रिटेन और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने भेंटवार्ता करके राष्ट्र संघ की स्थापना की भूमिका तैयार की। अंतत: अमरीका के सैन फ़्रैनिस्सको नगर में 50 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक सम्मेलन में राष्ट्र संघ की स्थापना का प्रस्ताव तथा उसका घोषणा पत्र पारित किया गया। इस संस्था का मुख्यालय अमरीका के न्यूयार्क नगर में है।


1949- न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।

1982- सुधा माधवन मैराथन में दौडऩे वाली पहली महिला बनी।


2003- लंदन में आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।

Pages