आज का इतिहास : 12 अक्तूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास : 12 अक्तूबर

Share This
1532- स्पेनवासी अतिग्रहणकारियों ने उस क्षेत्र पर अतिग्रहण के लिए जिसे आज पेरू कहा जाता है, फ्रान्सवा पीज़ारो के नेतृत्व में आक्रमण आरंभ किया। उस समय इस क्षेत्र में लैटिन अमेरिका की इन्का जाति की सत्ता थी इस राष्ट्र के आधिकारियों ने इस आक्रमण को विशेष महत्व नहीं दिया और समय पर बचाव के उपाय नहीं किए जिसके चलते स्पेन ने सरलता से इस क्षेत्र पर अधिकार कर लिया

1792- अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया।

1933- अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिकी सेना से अलकार्ट्ज द्वीप का अधिग्रहण किया।

1967- में भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ। उनका जन्म वर्ष 1910 में उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ था। उनके पिताजी श्री हीरालाल पेशे से अध्यापक थे। टंडन पाठशाला में चौथी तक पढ़ाई करने के बाद विश्वेश्वरनाथ हाईस्कूल में दाखिल हुए। उनके पिताजी गांधीजी के अनुयायी थे।


1968- गिनी को स्पेन से स्वतंत्रता मिली और यह दिन इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 15वीं शताब्दी में पुर्तगाल के नाविकों ने इस क्षेत्र की खोज की थी और वर्ष 1778 में पुर्तगाल ने इसे स्पेन के हवाले कर दिया। इस देश पर स्पेन का क़ब्ज़ा बहुत लंबे समय तक जारी रहा । वर्ष 1968 में इसे स्वतंत्रता मिली।

1989- अमेरिकी संसद ने यहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

1998- अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया।


1999- पाकिस्तान में तत्कालीन सैन्य प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा किया। सुप्रीम कोर्ट ने इसे कानूनी मान्यता दी लेकिन तीन साल के अंदर नागरिक सरकार के गठन का आदेश दिया।



Pages