जूतों से बदबू के चलते चाकू से गोद डाला - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

जूतों से बदबू के चलते चाकू से गोद डाला

Share This
इटली के मिलान शहर में एक भारतीय को उनके साथ रहने वाले युवा ने सिर्फ इसलिए चाकू से गोद डाला, क्योंकि उनके जूतों से बहुत बदबू आ रही थी। इस हमले में घायल 47 वर्षीय ए.एस. की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी रेंजो मिसलत (19) फिलिपींस का रहने वाला है, जो ए.एस के साथ उनके ही फ्लैट में रहता था।खबर लिखे जाने तक ए.एस की हालत अब भी नाजुक बनी है। उन्हें मिलान के निगार्डा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी की गई है। उन्हें चार बार दिल का दौरा पड़ चुका है। 

पुलिस को वह अपने फ्लैट में खून से लथपथ मिले थे। उनके सीने और एक हाथ पर चाकू से गोदे जाने के घाव थे। आरोप है कि रेंजो ने उन पर हमला करने के बाद चाकू पर लगे खून को धो दिया और जब पुलिस पहुंची तो वह खून से सने अपने कपड़ों को बदलने की कोशिश कर रहा था। जांचकर्ताओं के अनुसार, रेंजो भारतीय साथी के जूतों से 'बदबू' आने के चलते गुस्से में था।

NDTV

Pages