1444- इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म हुआ। उन्होंने इटली में वस्तुकला और शिल्पकला की ख्याति के काल में जीवन बिताया। उन्होंने अपने दो साथियों माइकल आन्ज और रेफ़ाइल की सहायता से ऐतिहासिक गिरिजाघर सेन्ट पीटर्ज़ की इमारत को नये सिरे से बनाया।
1687- औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा पर कब्जा किया।
1841- सैमुएल स्लोकम ने स्टेपलर का पेटेंट कराया।
1882- एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।
1895- लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने शिक्षा आरंभ की। वह युवाकाल में ही अमरीका चले गये थे। स्कूल के प्रशासन ने उन्हें पलायन करके आने वाले छात्रों के विशेष स्कूल में प्रवेश दिया ताकि वे अंग्रेज़ी भाषा सीख सकें। स्कूल में पढ़ने के साथ साथ उन्होंने अपने घर के पास फ़ाइन आर्ट के स्कूल में भी शिक्षा जारी रखी। इसी स्कूल में उनके शिक्षक ने फ़ाइन आर्ट के प्रसिद्ध कलाकर, चित्रकार और प्रकाशक फ्रेड हालैंड डे से परिचित कराया जिन्होंने जिबरान की योग्यता को निखारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके उत्साह को बढ़ाया। वर्ष 1898 में पहली बार जिबरान की बनाई हुई चित्रकारी के नमूने एक पुस्तक के मुख्य पृष्ठ के रूप में प्रयोग किए गये।
1908- महान हिन्दी साहित्यकार रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ।

1929- मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।
1938- जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में जर्मनी के नेता हिटलर इटली के नेता मोसोलीनी , फ़्रांस के प्रधान मंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधान मंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।
1961- को सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया। फ़रवरी वर्ष 1958 में सीरिया में, साम्यवादियों के बढ़ते हुए प्रभाव को रोकने के लिए सीरिया ने मिस्र में विलय कर लिया था और इस प्रकार दोनों देशों पर आधारित यूनाइटेड अरब रिपब्लिक अस्तित्व में आया।