24 सितम्बर आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

24 सितम्बर आज का इतिहास

Share This
1688- फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 

1726- ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालत बनाने के लिए अधिकृत किया गया। 


1805- फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी। फ़्रांस के 2 लाख सैनिकों ने ऑस्ट्रिया की सेना को भारी पराजय का सामना करवाया। 


1861- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों में से एक मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।

1932- डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पूणे समझौते पर सहमित बनी जिसके तहत प्रांतीय विधान सभाओं में दलितों के लिए सीटें सुरक्षित की गईं।


1932-बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनीं। 


1968- दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।


 1974- अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की। वर्ष 1446 ईसवी में पुर्तग़ाल के युवराज प्रिंस हेनरी और उनके साथियों ने इस देश की खोज की जिसके बाद यह देश पुर्तग़ाल का उपनिवेश बन गया। 17वीं और 18वीं शताब्दी में पुर्तग़ाल का भाग हो चुका यह देश योरोप वालों के दास व्यापार के केंद्रों में था। 


1978- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 

1979- घाना ने संविधान अंगीकार किया। 


1990- पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया। 


1996- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये। 


2014-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

Pages