इतिहास के पन्नों से 22 सितम्बर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

इतिहास के पन्नों से 22 सितम्बर

Share This
1789- अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्ट मास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।

1792- फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।

1860- ब्रिटेन व फ़्रांस और चीन की सेनाओं के मध्य विजिंग युद्ध आरंभ हुआ। इस युद्ध में हथियारों के अभाव का शिकार चीनी सेना को पराजय हुई और ब्रिटेन व फ़्रांस ने विजिंग को लूट लिया।

1862- अमरीकी राष्ट्रपति, अब्राहाम लिंकन ने घोषणा की कि पहली जनवरी सन 1863 से अवज्ञाकारी राज्य के सभी दास स्वतंत्र हो जाएंगे।

1903- अमेरिकी नागरिक इटालो मार्शिओनी को आइसक्रीम कोन का पेटेंट दिया गया।

1949- सोवियत संघ ने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया।

1955- ब्रिटेन में व्यावसायिक टेलीविजन शुरु हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गई और रविवार सुबह में इसके प्रसारण की इजाजत नहीं थी।

1960- अफ़्रीक़ा महाद्वीप के उत्तर पश्चिम में स्थित माली देश को स्वाधीनता मिली। माली में लगभग दो हज़ार वर्ष पूर्व एक बड़ी सभ्यता का पता चलता है। किंतु इस क्षेत्र पर आठवीं शताब्दी से सोलहवीं शताब्दी तक सूडान का अधिकार रहा 19वीं शताब्दी से इस देश पर फ़्रांस का वर्चस्व स्थापित हुआ।

1961- अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिए कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए। 
1966- अमेरिकी यान 'सर्वेयर 2 चंद्रमा की सतह से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में सक्रिय भूमिका के लिए युगोस्लाविया को निष्कासित किया।

Pages