विश्व के महाद्वीप - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

विश्व के महाद्वीप

Share This
महाद्वीप (Continent) एक विस्तृत ज़मीन का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देतै है। महाद्वीप को व्यक्त करने के कोई स्पष्ट मापदण्ड नहीं है। अलग-अलग सभ्यताओ और वैज्ञानिकों नें महाद्वीप की अलग परिभाषा दी है। पर आम राय ये है कि एक महाद्वीप बहुत बड़ा धरती का विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट पहचानी जा सके! पृथ्वी पर कितने महाद्वीप है इस बात पर पूरी सहमति नहीं है। कुछ लोग चार या पाँच महाद्वीप स्वीकरते है पर अधिकतर लोग छः, या सात महाद्वीप के होने का मत रखते हैं। भूवैज्ञानिकों मे मुख्य रूप से दो मतभेद है। पहला तो ये कि क्या यूरोप और एशिया को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन दोनों को जोड़कर एक महाद्वीप यूरेशिया मानें. दूसरा, क्या उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन्हे साथ मिलाकर एकअमेरिका महाद्वीप माने. कुछ भूगोल वैज्ञानिकों ने ये भी सुझाव दिये हैं कि यूरोप, एशिया और अफ़्रीका को जोड़कर यूराफ़्रेशिया मानना चाहिए!

बीसवीं सदी के दौरान, भूविज्ञानिकों नें प्लेट टेक्टॉनिक सिद्धांत को स्वीकार किया है जिसके अनुसार महाद्वीप पृथ्वी के उपरी सतह पर सरकते हैं, जिसेकॉन्टिनेन्टल ड्रीफ़्ट कहते है। पृथ्वी की सतह पर सात बड़े और कई छोटे टेक्टॉनिक प्लेट होते है। और यही टेक्टॉनिक प्लेट्स एक दूसरे से दूर होते हैं, टूट कर अलग होते हैं, जो समय बीतते महाद्वीप बन जाते हैं। इसी कारण से, भूवैज्ञानिक इतिहास से पहले और आज के महाद्वीपों से पहले कई दूसरे महाद्वीप हुआ करते थे।
प्रायः सात महाद्वीप का सिद्धान्त पश्चिमी यूरोपउत्तरी यूरोपमध्य यूरोपदक्षिणी-पूर्व यूरोपचीन तथा लगभग सभी अंग्रेज़ी भाष्य देशों में पढ़ाया जाता है। छः महाद्वीप वाला मानक – जिसमें यूरोप और एशिया को मिलाकर यूरेशिया कहा जाता है – भूगोलशास्त्रियों द्वारा पसन्द किया जाता है और रूसपूर्वी यूरोप तथा जापान में भी पढ़ाया जाता है। छः महाद्वीप वाला मानक – जिसमें उत्तरी तथा दक्षिणी अमरीका को मिलाकर केवल अमरीका कहा जाता है – दक्षिणी अमरीकाआइबीरिया प्रायद्वीपइटलीईरानयूनान और यूरोप के कुछ भाग में पढ़ाया जाता है। इस पद्धति में कुछ फेर बदल कर केवल पाँच बसे हुए महाद्वीपों को भी दर्शा सकता है (अंटार्टिका को हटाकर) जैसा ओलंपिक के चिन्ह में देखने को मिलता है। ओशिऍनिया या ऑस्ट्रेलेशिया नाम कभी-कभी ऑस्ट्रेलिया और उसके आसपास के प्रशान्त महासागर के द्वीप समूहों को मिलकर दिया जाता है। उदाहरणतः, कनाडा की मानचित्रावली (ऍटलस) में ओशिऍनिया नाम दिया गया है, और ऐसा ही आइबीरिया और दक्षिणी अमरीका में भी देखा जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages