आज का इतिहास 7 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 7 जुलाई

Share This
1799- महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया। 

1896- फ्रांस की एक टीम ने बाम्बे के वाटसन होटल में फिल्म दिखाई जिसके बाद भारत के लोग फिल्मों से परिचित हुए।


1898- ईसवी को आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ। उन्होंने सन 1924 ईसवी में पहली फिल्म का निर्देशन किया जिसके नाम का हिंदी अनुवाद हड़ताल है। उनकी फिल्में ने विश्व फिल्म जगत में एक क्रान्ति उत्पन्न की।
उन्होंने ही पहली बार मांटेज की कला द्वारा फिल्म के विभिन्न चित्रों से कोई विशेष बात दर्शकों तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की।

1926- ईसवी को ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ। वे सन 1862  ईसवी में जन्में ओर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने पूर्वी देशों की भाषाओं की शिक्षा थी। उन्हें तुर्की अरबी और फार्सी भाषाओं में दक्षता प्राप्त थी। वे बहुत दिनों तक ईरान में रहे और इस देश की सामाजिक स्थिति इतिहास तथा साहित्य के बारे में गहन अध्ययन किया। 

1943- रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी। 

1948- दामोदर घाटी निगम की शुरूआत हुई। 


1978- ईसवी को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वोत्तरी द्वीपसमूह सोलोमन को स्वतंत्रता मिली। सन 1567 ईसवी में योरोपियों ने इस द्वीप समूह की खोज की। सन 1885 ईसवी को जर्मनी ने  इस क्षेत्र पर अपने स्वामित्व का दावा कर दिया। और इन द्वीपों पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया। किंतु इसके एक दशक बाद ब्रिटेन ने इस द्वीप समूह को अपने अधिकार में कर लिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इस क्षेत्र की स्थानीय जनता ने ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया और अंतत: 
सन 1978 ईसवी को इस क्षेत्र को स्वतंत्रता मिली।

1998- वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये 252 रनों की रिकार्ड साझेदारी की। 

2011- हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2Ó का लंदन में प्रीमियर हुआ। 

2013- विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को में हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।
Comment Using!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages

undefined