आज का इतिहास 28 जून - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 28 जून

Share This
1712 को प्रसिद्ध फ़्रान्सीसी विचारक और लेखक जॉन जैक रूसो का जन्म हुआ। उन्होंने अपना बचपन और जवानी का काल अत्यंत दरिद्रता की स्थिति में बिताया। चालीस साल की आयु में उन्होंने एक दार्शनिक के रूप में ख्याति प्राप्त कर ली और धीरे धीरे अपने विचारों और दृष्टिकोणों का प्रचार आरंभ कर दिया। 

1873- ईसवी को फ़्रांस के विख्यात जीव वैज्ञानिक डॉक्टर एलेक्सेस कार्ल का पेरिस में जन्म हुआ। वे सन 1900 ईसवी में डाक्टर बने उन्होंने शरीर के सजीव अंगो को शरीर से अलग सुरक्षित रखने के बारे में व्यापक अध्ययन किए। उन्होंने सन 1913 में नोबल पुरूस्कार प्राप्त किया। उनकी विख्यात पुस्तक का नाम मनुष्य अज्ञात रचना है। सन 1924 ईसवी में एलेक्सेस कार्ल की मृत्यु हुई।


1914- ईसवी को ऑस्ट्रिया के शासक फ़्रांन्ट्स फ़रडीनान्ड और उनकी पत्नी को एक सर्ब छात्र ने बोसनिया में एक यात्रा के दौरान आक्रमण का निशाना बनाया। इस घटना के बाद ऑस्ट्रिया की सरकार ने जॉंच कार्रवाही में अपनी प्रत्यक्ष भूमिका की मांग की। किंतु सर्बिया ने इसे स्वीकार नहीं किया इसी कारण एक महीने बाद ऑस्ट्रिया ने सर्बिया पर आक्रमण कर दिया और इसी वर्ष के अगस्त महीने से प्रथम विश्व युद्ध आरंभ हो गया।

1919- ईसवी को संयुक्त और घटक देशों के प्रतिनिधियों के बीच वार्सा शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते पर हस्ताक्षर से प्रथम विश्व युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।

2006 को ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पर बहुत बर्बर ढंग से ज़मीनी और हवाई आक्रमण कर दिया। विदित रूप से इस आक्रमण का उद्देश्य अपने उन दो नागरिकों का बदला लेना था जिन्हें फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने कार्यवाही करके मार दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages