सितम्बर, 1920 असहयोग आन्दोलन - चौरी-चौरा काण्ड, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

सितम्बर, 1920 असहयोग आन्दोलन - चौरी-चौरा काण्ड,

Share This
असहयोग आन्दोलन महात्मा गांधी के नेत्तृत्व मे सितम्बर, 1920 मे चलाया गया था। 4 फ़रवरी 1922 को चौरी चौरा में भारतीयों द्वारा बिट्रिश सरकार की एक पुलिस चौकी को आग लगा कर उसमें छुपे हुए 22 पुलिस कर्मचारियों को जिन्दा जला के मार डाला था तब गांधी ने कहा था कि हिंसा होने के कारण असहयोग आन्दोलन उपयुक्त नहीं रह गया है और इसे वापस ले लिया था। 1917 का अधिकांश समय महात्मा गाँधी को किसानों के लिए काश्तकारी की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी पसंद की फ़सल उपजाने की आजादी दिलाने में बीता। अगले वर्ष यानी 1918 में गाँधी जी गुजरात के अपने गृह राज्य में दो अभियानों में संलग्न रहे। सबसे पहले उन्होंने अहमदाबाद के एक श्रम विवाद में हस्तक्षेप कर कपड़े की मिलों में काम करने वालों के लिए काम करने की बेहतर स्थितियों की माँग की। इसके बाद उन्होंने खेड़ा में फ़सल चौपट होने पर राज्य से किसानों का लगान माफ़ करने की माँग की। चंपारन, अहमदाबाद और खेड़ा में की गई पहल से गाँधी जी एक ऐसे राष्ट्रवादी के रूप में उभरे जिनमें गरीबों के लिए गहरी सहानुभूति थी। इसी तरह ये सभी स्थानिक संघर्ष थे। इसके बाद 1919 में औपनिवेशिक शासकों ने गाँधी जी की झोली में एक ऐसा मुद्दा डाल दिया जिससे वे कहीं अधिक विस्तृत आंदोलन खड़ा कर सकते थे।
1914-18 के महान युद्ध के दौरान अंग्रेजों ने प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया था और बिना जाँच के कारावास की अनुमति दे दी थी। अब सर सिडनी रॉलेट की अध्यक्षता वाली एक समिति की संस्तुतियों के आधार पर इन कठोर उपायों को जारी रखा गया। इसके जवाब में गाँधी जी ने देशभर में ‘रॉलेट एक्ट’ के खिलाफ़ एक अभियान चलाया। उत्तरी और पश्चिमी भारत के कस्बों में चारों तरफ़ बंद के समर्थन में दुकानों और स्कूलों के बंद होने के कारण जीवन लगभग ठहर सा गया था। पंजाब में, विशेष रूप से कड़ा विरोध हुआ, जहाँ के बहुत से लोगों ने युद्ध में अंग्रेजों के पक्ष में सेवा की थी और अब अपनी सेवा के बदले वे ईनाम की अपेक्षा कर रहे थे। लेकिन इसकी जगह उन्हें रॉलेट एक्ट दिया गया। पंजाब जाते समय गाँधी जी को कैद कर लिया गया। स्थानीय कांग्रेसजनों को गिरफ़तार कर लिया गया था। प्रांत की यह स्थिति धीरे-धीरे और तनावपूर्ण हो गई तथा अप्रैल 1919 में अमृतसर में यह खूनखराबे के चरमोत्कर्ष पर ही पहुँच गई। जब एक अंग्रेज ब्रिगेडियर ने एक राष्ट्रवादी सभा पर गोली चलाने का हुक्म दिया तब जालियाँवाला बाग हत्याकांड‎ के नाम से जाने गए इस हत्याकांड में चार सौ से अधिक लोग मारे गए। == असहयोग का आरंभ == रॉलेट सत्याग्रह से ही गाँधी जी एक सच्चे राष्ट्रीय नेता बन गए। इसकी सफ़लता से उत्साहित होकर गाँधी जी ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ़असहयोग आंदोलन की माँग कर दी।

नागपुर अधिवेशन

कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में असहयोग के प्रस्ताव की पुष्टि कर दी गई तथा दो महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए। पहले निर्णय के अंतर्गत कांग्रेस ने अब ब्रिटिश साम्राज्य के भीतर स्वशासन का लक्ष्य त्यागकर ब्रिटिश साम्राज्य के भीतर और आवश्यकता हो तो बाहर 'स्वराज्य का लक्ष्य' घोषित किया। दूसरे निर्णय के द्वारा कांग्रेस ने रचनात्मक कार्यक्रमों की एक सूची तैयार की, जो इस प्रकार थी-
  1. सभी वयस्कों को कांग्रेस का सदस्य बनाना।
  2. तीन सौ सदस्यों की 'अखिल भारतीय कांग्रेस समिति' का गठन।
  3. भाषायी आधार पर प्रान्तीय कांग्रेस समितियों का पुनर्गठन।
  4. स्वदेशी वस्तुओं अर्थात मुख्यत: हाथ की कताई-बुनाई को प्रोत्साहन।
  5. यथासम्भव हिन्दी का प्रयोग आदि।
असहयोग सम्बन्धी प्रस्ताव की मुख्य बातें इस प्रकार थीं -
  1. सरकारी उपाधि एवं अवैतनिक सरकारी पदों को छोड़ दिया जाए।
  2. सरकार द्वारा आयोजित सरकारी तथा अर्धसरकारी उत्सवों का बहिष्कार किया जाए। स्थानीय संस्थाओं की सरकारी सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया जाए।
  3. सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों का बहिष्कार तथा वकीलों के द्वारा न्यायालय का बहिष्कार किया जाए।
  4. आपसी विवाद पंचायती अदालतों के द्वारा निपटाया जाए।
  5. असैनिक श्रमिक व कर्मचारी वर्ग मेसोपोटामिया में जाकर नौकरी करने से इन्कार करे।
  6. विदेशी सामानों का पूर्णत: बहिष्कार किया जाए।
दिसम्बर, 1920 में नागपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में असहयोग प्रस्ताव से सम्बन्धित लाला लाजपत राय एवं चित्तरंजन दास ने अपना विरोध वापस ले लिया। गांधी जी ने नागपुर में कांग्रेस के पुराने लक्ष्य अंग्रेज़ी साम्राज्य के अंतर्गत 'स्वशासन' के स्थान पर अंग्रेज़ी के अंतर्गत 'स्वराज्य' का नया लक्ष्य घोषित किया। साथ ही गांधी जी ने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो स्वराज्य के लक्ष्य को अंग्रेज़ी साम्राज्य से बाहर भी प्राप्त किया जा सकता है। मोतीलाल नेहरू एवं मोहम्मद अली जिन्ना ने 'स्वराज्य' के उद्देश्य का विरोध इस आधार पर किया कि उसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि साम्राज्य से कोई सम्बन्ध बनाये रखा जायेगा या नहीं। ऐनी बेसेन्ट, मोहम्मद अली जिन्ना एवं पाल जैसे नेता गांधी जी के प्रस्ताव से असंतुष्ट होकर कांग्रेस छोड़कर चले गए। नागपुर अधिवेशन का ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्त्व इसलिए है, क्योंकि यहाँ पर वैधानिक साधनों के अंतर्गत स्वराज्य प्राप्ति के लक्ष्य को त्यागकर सरकार के सक्रिय विरोध करने की बात को स्वीकार किया गया।



चौरी-चौरा काण्ड
फ़रवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के चौरी-चौरा पुरवा में एक पुलिस स्टेशन पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी। इस अग्निकांड में कई पुलिस वालों की जान चली गई। हिंसा की इस कार्यवाही से गाँधी जी को यह आंदोलन तत्काल वापस लेना पड़ा। उन्होंने जोर दिया कि, ‘किसी भी तरह की उत्तेजना को निहत्थे और एक तरह से भीड़ की दया पर निर्भर व्यक्तियों की घृणित हत्या के आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता है’। परन्तु गन्धी जी यहा यह भूल गये कि सन १९१९ मे बैसखी के दिन जलियान्वाला बाग मे हजारो निहत्थे भारतीयो को इन्ही पुलिस वालो ने घेर कर मशीनगन से निर्ममता से भून दिय था फिर भी असहयोग आंदोलन के दौरान हजारों भारतीयों को जेल में डाल दिया गया। स्वयं गाँधी जी को मार्च 1922 में राजद्रोह के आरोप में गिरफ़तार कर लिया गया। उन पर जाँच की कार्रवाही की अध्यक्षता करने वाले जज जस्टिस सी- एन- ब्रूमफ़ील्ड ने उन्हें सजा सुनाते समय एक महत्वपूर्ण भाषण दिया।
अप्रैल, 1921 में प्रिन्स ऑफ़ वेल्स के भारत आगमन पर उनका सर्वत्र काला झण्डा दिखाकर स्वागत किया गया। गांधी जी ने अली बन्धुओं की रिहाई न किये जाने के कारण प्रिन्स ऑफ़ वेल्स के भारत आगमन का बहिष्कार किया। 17 नवम्बर 1921 को जब प्रिन्स ऑफ़ वेल्स का बम्बई, वर्तमान मुम्बई आगमन हुआ, तो उनका स्वागत राष्ट्रव्यापी हड़ताल से हुआ। इसी बीच दिसम्बर, 1921 में अहमदाबाद में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ।  5 फ़रवरी 1922 को देवरिया ज़िले के चौरी चौरा नामक स्थान पर पुलिस ने जबरन एक जुलूस को रोकना चाहा, इसके फलस्वरूप जनता ने क्रोध में आकर थाने में आग लगा दी, जिसमें एक थानेदार एवं 21 सिपाहियों की मृत्यु हो गई। इस घटना से गांधी जी स्तब्ध रह गए। 12 फ़रवरी 1922 को बारदोली में हुई कांग्रेस की बैठक में असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के निर्णय के बारे में गांधी जी ने यंग इण्डिया में लिखा था कि, "आन्दोलन को हिंसक होने से बचाने के लिए मैं हर एक अपमान, हर एक यातनापूर्ण बहिष्कार, यहाँ तक की मौत भी सहने को तैयार हूँ।" अब गांधी जी ने रचनात्मक कार्यों पर ज़ोर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages