आज का इतिहास 24 जून - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 24 जून

Share This
1206-दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई।

1793-फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया।


1812 ईसवी को फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने साढ़े तीन लाख की सेना के साथ रूस पर अपना व्यापक आक्रमण आरंभ किया। इन दोनों देशों ने इससे पाँच वर्ष पूर्व अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए थे किंतु धीरे-धीरे दोनों देशों के संबंध बिगड़ते गये यहॉ तक कि नेपोलियन बोनापार्ट ने भारी सेना द्वारा रुस पर आक्रमण कर दिया। 


1812 ईसवी को वेनेज़ोएला की राजधानी काराकास पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विख्यात स्वतंत्रता प्रेमी नेता साइमन बोलिवर का अधिकार हो गया। लगभग एक वर्ष तक चलने वाली इस लड़ाई में स्पेन के साम्राज्यवादियों को पराजय हुई और दक्षिणी अमरीका के विख्यात संघर्षकर्ता बोलिवर ने महा कोलम्बिया की स्थापना की।

1859 ईसवी को फ़्रांस और सारदेनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ। इस युद्ध में कुल दो लाख साठ हज़ार लोग शामिल हुए। ऑस्ट्रिया को इस युद्ध में पराजय हुई और इटली की एकता के लिए पहले से अधिक भूमि समतल हो गयी। इटली 1861 में एक हो गया। इटली की जनता और विभिन्न क्षेत्रों की स्थानीय सरकारें इटली के एकीकरण के लिए प्रयास कर रही थीं जिनमें सारदेनिया सरकार भी शामिल थी। 

1961-भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उडान भरी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages