आज का इतिहास 11 जून - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 11 जून

Share This
 1776 ईसवी को प्रसिद्ध चित्रकार जान कान्स्टेबल का जन्म हुआ। वे ब्रिटिन के क्षेत्र सफ़ोलिक में जन्मे थे और 19 वर्ष की आयु में लंदन चले गये। 1799 ईसवी में उन्होंने रायल एकेडमी में प्रवेश लिया। थोड़े ही समय में एकेडमी की प्रदर्शनियों में उनके चित्र पेश किए जाने लगे। सन 1816 ईसवी तक जान कान्स्बेल ने बड़ा कठिनाई भरा जीवन व्यतीत किया।

1855 ईसवी को सूर्य के प्रकाश का वैज्ञानिक पद्धतियों से विश्लेषण किया गया और उसके रंगों को निर्धारित किया गया। यह काम विज्ञान के इतिहास में पहली बार जर्मनी के दो वैज्ञानिकों किर्शचोफ़ और बेन्सेन ने किया। उल्लेखनीय है कि बादल होने की स्थिति में सूर्य की चमक और इंद्र धनुष का बन जाना तथा उसके कई रंग हमेशा से मनुष्य के आकर्षण का केंद्र रहे हैं।

1921-ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया।

1940-यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।


1940-द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेनाओं ने जेनेवा और इटली के तूरीन क्षेत्र में बम बरसाये।


1940-द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।


1944-अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह मे स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।


1947-अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रुप से चीनी की रसद खत्म हुई ।


 1975 ईसवी को उत्तरी ब्रिटेन के समुद्री तेल क्षेत्र से पम्प द्वारा तेल निकालने का काम आरंभ हुआ। महारानी एलिज़ाबेथ ने नवम्बर के महीने में सरकारी तौर पर पहली पाइपलाइन का उदघाटन किया।

2001 ईसवी को टिमोथी मैकवे नामक व्यक्ति को ओकलाहोमा सिटी में अमरीका की सरकारी इमारत के बाहर बम धमाका करने के अपराध में मृत्युदंड दिया गया। टिमोथी की इस कार्रवाई में 168 लोग मारे गये थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages