आज का इतिहास : May माह - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास : May माह

Share This

आज का इतिहास 31, MAY, 

1818- साप्ताहिक समाचार पत्र समाचार दर्पण प्रकाशित हुआ। यह साप्ताहिक समाचार पत्र बंगाली भाषा में प्रकाशित हुआ। इसका महत्त्व यह है कि यह भारतीय उपमहाद्वीप में किसी स्थानीय भाषा में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र था।

1887- जर्मनी के विख्यात गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री गोस्टाव किरचोफ़ का निधन हुआ। वे सन 1824 ईसवी में जन्मे थे। उन्होंने सूर्य के प्रकाश और उसके विश्लेषण के संबंध में गहन अध्ययन किया। 

1910- अफ़्रीक़ा महाद्वीप में ब्रिटेन के दो उपनिवेशों के विलय के बाद दक्षिण अफ़्रीक़ा देश अस्तित्व में आया और इसे स्वतंत्रता मिली। अफ़्रीक़ा महाद्वीप के बिलकुल दक्षिणी भाग में स्थित होने तथा सोने आदि की खदानों से समृद्ध होने के कारण दक्षिणी अफ़्रीक़ा देश का युरोपियों के निकट बड़ा महत्व रहा है। 

1910-  विश्व की पहली महिला डाक्टर एलिज़ाबेथ का निधन हुआ। वे 3 फ़रवरी वर्ष 1821 ईसवी को ब्रिस्टल में जन्मी थीं। 11 वर्ष की आयु में वे अपने पिता के साथ न्यूयार्क चली गयीं और विभिन्न चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों में प्रवेश लेने का प्रयास किया किन्तु हर बार विफल रहीं।

1919-  अफ़ग़ानिस्तान को दोबारा स्वतंत्रता मिली। अतीत में अफ़ग़ानिस्तान विभिन्न जातियों के अधीन रहा। 1747 में अहमद शाह अबदाली ने पहली बार इस देश की स्वतंत्रता की घोषणा की किंतु इसके एक शताब्दी के बाद ब्रिटेन ने अपने उपनिवेश भारत को सुरक्षित रखने के लिए अफ़ग़ानिस्तान में हस्तक्षेप आरंभ कर दिया जिससे ब्रिटेन से इस देश की पहली लड़ाई हुई।

31 मई वर्ष 1935 ईसवी को पाकिस्तान के नगर कोयटा में भीषण भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता साढ़े सात डिग्री आंकी गयी। यह विश्व का ग्यारहवा सबसे भीषण भूकंप था जो लगभग तीस सेकेन्ड तक जारी रहा। 


आज का इतिहास 30, MAY, 

1381- इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु।

1527- जर्मनी में यूनिवर्सिटी ऑफ मारबर्ग स्थापित हुआ।

1539- स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।

1646- स्पेन और नीदरलैंड ने तात्कालिक युद्धविराम पर हस्ताक्षर किया।

1867- उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम स्थापित हुआ।

1919- रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में सर की उपाधि वापस की।

1975- यूरोपियन स्पेस एजेंसी का गठन हुआ।

1987- गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।

आज का इतिहास 29, MAY

1453 ईसवी को तत्कालीन पूर्वी रोम की राजधानी क़ुस्तुन्तुनिया बंदरगाह पर तत्कालीन उसमानी शासक सुलतान मोहम्मद फ़ातेह का अधिकार हो गया।


1953- ब्रिटेन के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी और उनके पर्वतारोही साथी तेनज़िंग नार्गे ने विश्व की सबसे उॅची पर्वत चोटी एवरेस्ट को सर किया। हिमालय पर्वत में स्थित 8848 मीटर उॅची यह चोटी विश्व की सबसे उॅची चोटी है। 

1937-  स्पेन के गृह युद्ध  के दौरान प्रजातंत्रवादियों के युद्धक विमानों जो राजशाही के समर्थकों से संघर्ष कर रहे थे जर्मनी के एक युद्धपोत को निशाना बनाया। 

आज का इतिहास 28, MAY


1940- द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ में बेल्जियम पर, जिसने अपनी निष्पक्षता की घोषण की थी, नाज़ी जर्मनी का अधिकार हो गया। बेल्जियम के सैनिकों ने जिन्हें ब्रिटेन का समर्थन प्राप्त था, नाज़ी जर्मनी सेना के आक्रमण का 18 दिनों तक मुक़ाबला करने के बाद बेल्जियम के तत्कालीन नरेश लियोपोल्ड त्रितीय के आदेश पर प्रतिरोध बंद कर दिया। 

1998 ईसवी को पाकिस्तान ने पहली बार पांच परमाणु परीक्षण किये। पाकिस्तान ने अपने पारम्परिक प्रतिद्वंद्वी और पड़ोसी देश भारत के परमाणु परीक्षण के दो सप्ताह बाद यह क़दम उठाया था। 

1847 ईसवी को अमरीका में टेलीफ़ोन के आविष्कारक एलेग्ज़नडर ग्राहम बेल का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही तकनीकी कामों से बहुत लगाव था। दस वर्ष के अध्ययन और शोधकार्य के बाद बल ऐसी मशीन बनाने में सफल हो गये जो ध्वनि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचा सकती हो। इसी मशीन का विकसित स्वरूप आज का टेलीफ़ोन है।

1940 ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ में बेल्जियम पर, जिसने अपनी निष्पक्षता की घोषण की थी, नाज़ी जर्मनी का अधिकार हो गया। बेल्जियम के सैनिकों ने जिन्हें ब्रिटेन का समर्थन प्राप्त था, नाज़ी जर्मनी सेना के आक्रमण का 18 दिनों तक मुक़ाबला करने के बाद बेल्जियम के तत्कालीन नरेश लियोपोल्ड त्रितीय के आदेश पर प्रतिरोध बंद कर दिया। 

1998 ईसवी को पाकिस्तान ने पहली बार पांच परमाणु परीक्षण किये। पाकिस्तान ने अपने पारम्परिक प्रतिद्वंद्वी और पड़ोसी देश भारत के परमाणु परीक्षण के दो सप्ताह बाद यह क़दम उठाया था। 


आज का इतिहास 27, MAY


1805 - नेपोलियन बोनापार्ट इटली का सम्राट बना 

1896 - रूस का अंतिम ज़ार निकोलस द्वितीय सम्राट बना।

1926 - लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया 

1940 - अमेरिका में हेलीकॉप्टर की पहली सफल उड़ान भरी गयी।

1951- बांबे (अब मुंबईमें तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन किया गया।

1957- कॉपीराइट बिल पारित हुआ।

1973 - बहरीन में संविधान को अंगीकार किया गया।

आज का इतिहास 26, MAY,

1749 ईसवी को फ्रांस के खगोलशास्त्री और गणितज्ञ साइमन लैपरस का जन्म हुआ। उन्होंने चंद्रमा सितारों और ग्रहों की चाल तथा समुद्र में आने वाले ज्वार भाटा के बारे में व्यापक अध्ययन किया। उनकी अधिक ख्याति विशेषकर उनके उस विचार के कारण है जो उन्होंने सौरमंडल के अस्तित्व में आने के बारे में पेश किया है।

1928 को भारत ने ओलंपिक खेलों में पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह स्वर्ण पदक भारतीय हाकी टीम ने प्राप्त किया था। ओलंपिक खेलों में हाकी का खेल पहली बार सन 1908 में लंदन ओलंपिक में शामिल किया गया। वर्ष 1912 ईसवी में इस खेल को शामिल नहीं किया गया और वर्ष 1916 ईसवी में प्रथम विश्व युद्ध के कारण ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं हो सका।

1966 ईसवी को दक्षिणी अमरीका का गुआना देश स्वतंत्र हुआ। इससे ५सौ वर्ष पहले स्पेन के नाविकों ने इस देश की खोज की और इसे अपना उपनिवेश बना लिया किंतु 18वी ईसवी शताब्दी के आरंभ में इस क्षेत्र के स्वामित्व को लेकर यूरोप की साम्राज्यवादी शक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा और लड़ाई आरंभ हो गयी यहां तक कि 1895में वियना कॉन्फ्रेंस में गुआना देश की सीमाएं निर्धारित की गयीं!

1981 ईसवी में फ़ार्स खाड़ी सहकारिता परिषद के गठन की औपचारिक घोषणा की गयी। इस परिषद में फ़ार्स खाड़ी के दक्षिणी तटवर्ती 6 देश सउदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब इमरात ,बहरैन कतर और ओमान शामिल हैं। 


आज का इतिहास 25, MAY,

1877- 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमरसर जॉन लॉरेंस उड़ीसा तट के पास डूबा।

1886- भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणीक्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जन्म हुआ।

1899- बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूलइस्लाम का जन्म हुआ।

1989- मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।

2013- जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्रके इंसान बने।


आज का इतिहास 24, MAY, 

1875- सय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापनाकी जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

1986- मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।

2001- नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्रके पर्वतारोही बने।

2002- रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।

2004- उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।

2014- थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।


आज का इतिहास 23, MAY

1420- सीरिया और आस्ट्रिया से यहूदियों कोबाहर निकाला गया।

1915- प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया और हंगरी पर हमले की घोषणा की।

1939- ब्रिटेन की संसद में फिलीस्तीन को 1949 तक स्वतंत्र कराने की योजना की गई।

1984- बछेंद्री पाल माउंट एवरेस्ट पर पहुंचनेवाली पहली भारतीय महिला बनीं।

1991- क्यूबा की आखिरी सैन्य टुकड़ी ने अंगोला छोड़ा।

1986- अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्तावपर वीटो कीया।

2014- रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अपराध कोर्ट की स्थापना केलिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया।


आज का इतिहास 22, MAY

1498 - वास्कोडिगामा कलीकट के तट पर जमोरिनसे पहली बार मिले।

1762 - स्वीडन और प्रशिया ने हैम्बर्ग की संधि परहस्ताक्षर किए।

1772 - समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म।

1897 - लंदन स्थित टेम्स नदी के नीचे बने ब्लैकवेल सुरंग को आधिकारिक तौर पर खोला गया।

1936 - भारत का पहला स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।

1939 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर।

1963 - भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1988 - भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

1990 - माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया।

1992 - बोस्निया और हर्जेगोविनाक्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

आज का इतिहास 21, MAY, 


1883 ईसवी को इटली के तानाशाह और फ़ाशिस्ट दल की स्थापना करने वाले बेनीटो मसोलीनी का जन्म हुआ। शिक्षा प्राप्ति के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। इसी बीच उन्होंने फ़ासीवादी दल की स्थापना की जिससे उन्हें बहुत अधिक शक्ति प्राप्त हो गयी।

1921 ईसवी को रूस के विख्यात भौतिकशास्त्री आंद्रे साख़ारोफ़ का जन्म हुआ। सन 1941 ईसवी को मॉस्को विश्व विद्यालय से उन्होंने भौतिकशास्त्र की शिक्षा पूरी की और फिर धीरे धीरे परमाणु उर्जा के अध्ययन में लग गये। सोवियत संघ को हाईड्रोजन बम से लैस करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1954 ईसवी को फ्रांस के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी पेवन्करे का नेन्सी नगर में जन्म हुआ। उन्हे गणित का व्यापाक ज्ञान था उन्होंने इस विषय का गहन अध्ययन किया था। 

1998 ईसवी को जनरल सोहार्तो को इंडोनेशिया पर 33 वर्ष के अत्याचारपूर्ण शासन के बाद त्यागपत्र देने पर विवश होना पड़ा। उन्होंने सन 1965 ईसवी में , विद्रोह करके इंडोनेशिया की स्वतंत्रता के संस्थापक और इस देश के निर्वासित राष्ट्रपति अहमद सुकारनो की सरकार को गिरा कर सत्ता अपने हाथ में  ले ली थी। 

2006 को मॉन्टेनीग्रो ने एक जनमत संग्रह द्वारा सर्बिया से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की। मॉन्टेनीग्रो सोलहवीं शताब्दी से उन्नीसवीं शताब्दी तक उस्मानी शासन के अधीन था।


आज का इतिहास 20, MAY, 


1506 को प्रसिद्ध पर्यटक क्रिस्टोफ़र कोलंबस का देहान्त हुआ। वह इटली के जीनो नगर का निवासी था। उसे बचपन से हीसमुद्री यात्रा में रूचि थी। 14 वर्ष की आयु में उसने समुद्री यात्रा आरंभ की। कोलंबस ने रूमी समुद्र के चक्कर लगाए, एटलांटिक महा सागर के द्वीपों की यात्रा की ओर उत्तरी समुद्र भी गया। 

1799 ईसवी को फ्रांस के विख्यात कथाकार ओनोरे डी बैलजेक का जन्म हुआ। शिक्षा प्राप्ति के बाद वे वकालत में वयस्त हो गये किंतु कुछ ही समय बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और लेखन में लग गये। 

1806 ईसवी को ब्रिटेन के दार्शनिक और अर्थ शास्त्री जॉन स्टीवर्ट मिल का जन्म हुआ। दर्शनशास्त्र में वे ऑगस्ट कैंट के विचारों से प्रभावित थे। अर्थ व्यवस्था में वे उत्पादन और उपभोग के लिए सहकारी संस्थाएं स्थापित किए जाने के पक्षधर थे। सन 1873 में उनका निधन हुआ।

1902 ईसवी को क्यूबा ने एक स्वतंत्र गणराज्य के रुप में अपने अस्तित्व की घोषणा की। और समस्त अमरीकी सेनाएं इस देश से बाहर निकलीं। सन 1492 ईसवी में विख्यात नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस ने क्यूबा की खोज की और उस समय से लेकर 1898 ईसवी तक यह देश स्पेन का उपनिवेश रहा।

1910 ईसवी को जापान ने कोरिया को औपचारिक रुप से अपना एक भाग बना लिया और इसका नाम बदल कर चोज़न रख दिया। रूस और चीन को पराजित करने के बाद जापान ने सन 1907 ईसवी में व्यवहारिक रुप से कोरिया का अतिग्रहण कर लिया था। 



आज का इतिहास 19, MAY, 


1521 ईसवी को उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में योगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राड पर अधिकार कर लिया। उसमानी सेना ने 14वीं ईसवी शताब्दी के अंतिम वर्षो से बालकान में आगे बढ़ना आरंभ किया और लगभग इस पूरे क्षेत्र पर अधिकार कर लिया। 

1762 ईसवी को जर्मनी के दर्शनशास्त्री यूहन गोडलीब फीख़्ते का एक निर्धन परिवार में जन्म हुआ। फीख़्ते अपने ही देश के विख्यात दार्शनिक कैंट से परिचित हुए और कुछ समय बाद अपनी एक रचना उनको पेश की। 

1935 ईसवी को ब्रिटेन के राजनीतिज्ञ और जासूस थॉमस एडवर्ड लारेन्स की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। उसका जनम सन 1888 में हुआ। लारेन्स 1910 से 1914 के बीच पुरातत्व विशेषज्ञों के दल के एक सदस्य के रूप में इराक़ सीरिया और फिलिस्तीन में सक्रिय रहा। 

1936 ईसवी को ब्रिटेन के अविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया और यह मशीन सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अडडे पर स्थापित की गयी। इसके द्वारा बहुत सी सैनिक एवं असैनिक गतिविधियों का पता लगाया जाता है। इस समय इसका प्रयोग बहुत विविध और व्यापक हो गया है।

1989 ईसवी को बैतुल मुक़द्दस के अतिग्रहणकारी शासन के हाथों फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के नेता स्वर्गीय शैख़ अहमद यासीन को ज़ायोनी विरोधी योजना बनाने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया। वह 1938 में अवैध अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के पश्चिम में जन्मे थे। 


आज का इतिहास 18, MAY, 

526 - पोप जॉन प्रथम (523-26) का निधन।

1703 - डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।

1756 - इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा।

1804 - नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस की सीनेट द्वारा सम्राट के रूप में चुने जाने की घोषणा की।

1899 - विश्व सद्भावना दिवस के मौके पर पहली बार हेग शांति सम्मेलन में 26 देशों ने भाग लिया।

1940 - जर्मनी की सेना ने ब्रसेल्स पर कब्जा किया।

1974 - राजस्थान के पोखऱण में सफल परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु संपन्न देश बना।

1990 - पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने मौद्रिक संघ संधि पर हस्ताक्षर किया!

1994 - इजरायल गाजा पट्टी से पीछे हटा।


आज का इतिहास 17, MAY,

1498 - पुर्तगाल के प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचे ।

1540 - हरदोई में हुई कन्नौज की लडाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया ।

1884 - अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना ।

1928 - नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरूआत हुई।
 
1978 - मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत खोज निकाला गया ।

1983 - इजरायल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर ।

1993 - इंटेल ने पेंटियम प्रोसेसर का अनावरण किया ।

2013 - इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 90 लोगों की मौत, 200 घायल।

आज का इतिहास 16, MAY, 


1875 - वेनेजुएला और कोलंबिया में भूकंप से 16 हजार लोगों की मौत ।

1881 - बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में दुनिया की पहली बिजली से चलने वाली ट्राम सेवा की शुरूआत ।

1929 - पहले ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में 270 लोगों की मौजूदगी में हुआ।

1960 - भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरूआत ।

1975 - सिक्किम देश का 22 वां राज्य बना।

1991 - महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिका कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं ।

2013 - वैज्ञानिको ने मानव स्टेम सेल का क्लोन बनाने में सफलता हासिल की ।

2014 - 16 वें लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला ।

आज का इतिहास 15, MAY,

1610 - पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस के राजा के रूप में नियुक्त किया!

1811 - पैराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की!

1817 - समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म!

1873 - इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को 1 जून 1874 से भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया!

1905 - अमेरिका के नेवाडा में लास वेगास की स्थापना!

1918 - अमेरिका में पहली हवाई डाक की शुरूआत!

1940 आज ही के दिन मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने मिलकर कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरूआत की जोकि आज दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

1955 - अमेरिका के नेवाडा में परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया गया!

1958 - सोवियत संघ ने स्पुतनिक तृतीय राकेट छोडा।

1958 - भारत में उपहार कर की शुरूआत!

1995 - चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।

आज का इतिहास 14, MAY, 

1702 - इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की । 

 1908 - पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी । 

1944 - ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया। 

 1948 - इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की । 

 1963 - कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना । 

1973 - अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी । 

1984 - फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म दिवस।

2012 - इजरायल की जेलों में बंद 1,500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।

2013 - ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला15वां देश बना । 

आज का इतिहास 13, MAY

1643 चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत।

1648 दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

1952 स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरु हुआ।

2000 लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। 

2014 - तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत।

आज का इतिहास 12, MAY, 

1459- राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
1797-फ्रांस के नेपोलियन प्रथम ने वेनिस पर विजय प्राप्त की। 

1835-चाल्र्स डार्विन ने उत्तरी चिली में तांबे की खानों का दौरा किया।

1908-जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के नाटक गेटिंग मैरिड का लंदन में प्रीमियर । 

1997-रूस और चेचन्या ने 400 वर्षों के संघर्ष के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

आज का इतिहास 11, MAY,


 868 - संसार की पहली पुस्तक प्रकाशित हुई। यूरोप में टाईप की छपाई का आरंभ पंद्रहवीं शताब्दी में हुआ किन्तु इससे बहुत पहले चीन में ठप्पे की छपाई का काम आरंभ हो चुका था।

1864 - ब्रिटेन की लेखिका लिलियन वेनिज का जन्म हुआ। वे 21 वर्ष की आयु में रुस गयीं और रुसी सहित्य की पूर्ण शिक्षा प्राप्त की।

1935- जर्मनी के बर्लिन नगर में संसार के पहले सरकारी टेलीवीजन ट्रांसमीटर ने कार्य करना आरंभ किया। इस टेलीवीजन ट्रांसमीटर का नाम नेप्को था जिसके काम करने के साथ ही टेलीवीजन का दौर आरंभ हुआ। इसी ट्रांसमीटर का नाम टेलीवीजन के आविष्कारकों में से एक वैज्ञानिक पॉल नेप्को के अथक प्रयासों के लिए उनके नाम पर रखा गया।

1904- स्पेन की चित्रकार सैलवाडोर डॉलीं का जन्म हुआ। युवाकाल से ही चित्रकाल में उनकी क्षमताएं सामने आयी। और शीघ्र ही उन्हें विश्व ख्याति प्राप्त हो गयी।

 1940 -  फ़्रांस और ब्रिटेन की सेनाएं बेल्जियम में प्रविष्ट हुईं। इन दोनों घटक देशों की सेनाएं, जर्मनी के मुक़ाबले में बेल्जियम के समर्थन में इस देश में प्रविष्ट हुई थीं क्योंकि जर्मनी की नाज़ी सेनाओं ने बेल्जियम पर आक्रमण कर दिया था बेल्जियम की रक्षा, ब्रिटेन और फ़्रांस के मध्य होने वाले एक समझौते में शामिल थी किन्तु फ़्रांसीसी सेनाओं और ब्रिटिश सेना के मौजूद होने के बावजूद, जर्मन सेना ने केवल बेल्जियम ही नहीं बल्कि ब्रिटिश और फ़्रांसीसी सेना को भी पराजित करके पूरे बेल्जियम पर नियंत्रण कर लिया।


आज का इतिहास 10, MAY,


1503- कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।

1526- पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक बाबर देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुँचा।

1655- अंग्रेजों ने जमैका पर कब्जा किया।

1796- नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।

1916- एमेस्टरडम में ऐतिहासिक शिपपोर्ट संग्रहालय खोला गया।

1981- पहली बार बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) में रात में क्रिकेट मैच खेला गया।

1993- संतोषी यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।


आज का इतिहास 09 May

1386 - विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के मध्य विंडसोर समझौता।

1454 - इटली के नाविक और खोजकर्ता अमेरीगो वेसपस का जन्म हुआ। समुद्र यात्रा से गहरे लगाव के कारण उन्होंने यही काम अपना लिया।

 1540 - मेवाड़ के राणा प्रताप सिंह का जन्म। 1588- ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।

1653 - भारत की विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताज महल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ। भारत में मुग़ल नरेश शाहजहॉं ने अपनी पत्नी के निधन के बाद उनकी याद में यह इमारत बनवायी। 

 1689 - अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषण की। 


 1866 - महान नेता,समाज सुधारक एंव विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म। उनका संबंध एक साधारण ब्राहमण परिवार से था। मुंबई में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वे अध्यापक बन गये। महादेव गोविंद रानाडेके शिष्य गोपाल कृष्ण गोखले को वित्तीय मामलों की अद्वितीय समझ और उस पर अधिकारपूर्वक चर्चा करने की क्षमता से उन्हें भारत का ग्लेड स्टोन  कहा जाता है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सबसे प्रसिद्ध नरमपंथी थे। 


1874 - बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुयी। 


1975 - पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।


2010 -  पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने सिंध कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की जेल सुधार समिति की बैठक के बाद पांच वर्ष से अधिक समय से जेल में बंद क़ैदियों को हर तीन महीने बाद पत्नी के साथ एक रात रहने की अनुमति देने का फैसला किया।

आज का इतिहास 08 May


1360 - अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1541 - हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।


1741 - फ्रांस और बावरिया न्यूम्पेनबर्ग प्रसंविदा पर हस्ताक्षर किये।


 1794 - नवीन आधुनिक शास्त्र के संस्थापक माने जाने वाले फ़्रांस के वैज्ञानिक एन्टोनिए लावाज़िए को फ़्रांस की क्रान्ति के बाद ग्यूटीन से मृत्यू दंद दे दिया गया। उनका जन्म वर्ष 1743 में हुआ था।

1871 - ब्रिटेन और अमेंरिका के मध्य समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त।


1874 - आधुनिक शायरी का पहला कवि सम्मेलन आरंभ हुआ। इसका सुझाव मौलाना मुहम्मद हुसैन आज़ाद ने पेश किया। 

1898 - इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।


1945 - जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया। दूसरे विश्व युद्ध में वर्ष 1943 से जर्मनी की पराजय का क्रम आरंभ हुआं इस पराजय के बाद रूस ने पूर्वी मोर्चे पर व्यापक हमला किया और जर्मनी के क़ब्ज़े वाले पूर्वी क्षेत्रों को उसके नियंत्रण से बाहर निकाल लिया। 

1954 - केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।

आज का इतिहास 07 May


1808 - स्पेन की जनता ने फ़्रांसीसी सेना के विरुद्ध विद्रोह आरंभ किया। स्पेन पर फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन की सेना ने अधिकार कर लिया था। उस समय स्पेन एक बड़ा साम्रज्यवादी देश माना जाता था। उसने योरोप के बाहर बहुत से क्षेत्रों पर अधिकार करके उन्हे अपना उपनिवेश बना लिया था।

 1831 - रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ उनको गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। उनके पिता का नाम देवेन्द्रनाथ टैगोर और मां का नाम शारदा देवी था। वह कोलकाता के जोड़ासाँको ठाकुरबाड़ी में जन्में थे। उनकी स्कूल की पढ़ाई प्रतिष्ठित सेंट जेवियर स्कूल में हुई। उन्होंने बैरिस्टर बनने की चाहत में 1878  में इंग्लैंड के ब्रिजटाउन में पब्लिक स्कूल में नाम दर्ज कराया। उन्होंने लन्दन विश्वविद्यालय में कानून का अध्ययन किया लेकिन 1880  में बिना डिग्री हासिल किए ही स्वदेश वापस आ गए। वे विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के एकमात्र नोबल पुरस्कार विजेता हैं। 


1840 - रुस के विख्यात संगीतकार पीटर चाइकोफ़िस्की का जन्म हुआ। संगीत के क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन उन्होंने बचपन से आरंभ कर दिया था।

1888 - अफ़्रीक़ा महाद्वीप के ज़िम्बाब्वे देश पर ब्रिटेन का अतिक्रमण आरंभ हुआ। ज़िम्बॉब्वे के अतिग्रहण के योजनाकर ब्रिटेन के एक राजनीतिज्ञ और व्यापारी  सिसेल रुडज़ थे। जिन्होंने ज़िम्बॉब्वे में अपनी एक कम्पनी स्थापित की थी। रुडज़ ने ब्रिटिश सेना की सहायता से ज़िम्बॉब्वे के हज़ारों श्यामवर्ण लोगों को मरवा दिया।

2010 - मिस्र, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात विश्व के ऐसे पहले तीन देश बन गए जहाँ वेब पता अंग्रेजी के बजाय अरबी लिपि में इस्तेमाल किया जा सकता है।

आज का इतिहास 06 May

1856 - आस्ट्रिया के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक ज़ेग्मोंड फ्रेयोड का चेकेस्लवाकिया में जन्म हुआ। चार वर्ष की आयु में वह अपने यहूदी माता पिता के साथ आस्ट्रिया चले गये।

1859 - जर्मनी के प्रसिद्ध भुगोल शास्त्री एलेक्ज़ेन्डर हमबोल्ड का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उनका जन्म वर्ष 1769 में बर्लिन में हुआ था। उन्होंने अनुसंधान व अध्ययन के लिए बहुत सी यात्राएं कीं। उनके शोध का मुख्य विषय, पृथ्वी और उसकी उत्पत्ति के बारे में थी। 

1882 - जर्मनी के सूक्ष्मजैविकी विशेषज्ञ रॉबर्ट कोच द्वारा, क्षय रोग के जीवाणु की खोज की घोषणा की गयी। उन्होंने इससे दो सप्ताह पूर्व, इस घातक रोगाणु की खोज कर ली थी जो इतिहास में एक अरब से अधिक लोगों की मौत का कारण बना है। प्रोफेसर कोच ने इसी प्रकार मिस्र व भारत की यात्रा करके कालरा के रोगाणु का भी पता लगाया और इसी प्रकार वर्ष 1906 में मलेरिया की दवा बनायी जो कुनैन की भांति होती है। 


1949 -  बेल्जियम के भौतिकशास्त्री एवं लेखक मोरिस मायटरलिंक का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने क़ानून की शिक्षा प्राप्त की और कुछ समय तक वकालत करते रहे किंतु चूंकि उन्हें क़ानून से अधिक लगाव नहीं था इस लिए वे पेरिस चले गए और वहीं लेखन में व्यस्त हो गए। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं।


आज का इतिहास 05 May

1260 - कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।

1479 - सिखों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म हुआ।

1762 -रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।


1818 - महान विचारक ,इतिहासकार और जाने माने जर्मन अर्थशास्ती कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ। उन्होंने पहले कानून और फिर दर्शनशास्त्र एवं इतिहास की शिक्षा प्राप्त की। वे कुछ समय तक एक पत्रिका के संपादक रहे और सन 1848 में अपने एक साथी फ़्रिडरेश ऐंगलस के साथ मिलकर उन्होंने एक पुस्तक में अपने विचारों और दृष्टिको णों को प्रस्तुत किया। 

 1821 - फ़्रांस के शक्तिशाली तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का निधन हुआ। वे सन 1769 ईसवी में जन्में और सन 1789 नवासी में फ़्रांस की क्रान्ति के पश्चात उन्होंने सत्ता संभाली और अधिकांश योरोपीय देशों के साथ युद्ध करके फ़्रांस को विजय दिलाई। 

1883 - सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।

1888 - महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म हुआ।

1912 - स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।

1913 - अफ़्रीक़ी देश गिनी पर फ़्रांसीसी सेना का नियंत्रण हो गया किन्तु सन 1946 में गिनी ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा कर दी और अंततः वर्षों के प्रयास के बाद वर्ष 1958 में इस देश ने पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर ली

1961 - एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।

1981 - को आयरलैंड की संघर्षकर्ता बॉबी सैन्ड्रज़ सप्ताहों के संघर्ष और ब्रिटेन की जेल में 66 दिन की भूख हड़ताल के बाद मर गयीं।

1984 - फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।



आज का इतिहास 04 May

1540 - वेनिस और तुर्की ने कुस्तुनतुनिया के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

 1780 - अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंस की स्थापना हुई।

 1799 - मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मौत हुई।

1818 - नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
 
1846 - अमेरिकी राज्य मिशिगन ने मृत्युदंड को खत्म किया।

1854 - भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।

1896 - लंदन में डेली मेल समाचारपत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
 
1924 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

1945 - जर्मनी की नेश्नल सोशियालिस्ट पार्टी के भंग हो जाने की औपचारिक घोषणा की गयी। यह नाज़ी दल के नाम से प्रसिद्ध थी।



आज का इतिहास 03 May

1429 - फ़्रांस की देश भक्त संत जोन ऑफ़ आर्क ने फ़्रांस के कुछ क्षेत्रों के ब्रिटेन के अतिग्रहण से निकालने के लिए अपना ऐतिहासिक विद्रोह आरंभ किया। उन्होंने ने उस सेना की कमान संभाली थी जो फ़्रांस के नरेश ने उनके हवाले की थी। 

 1449 - क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी शोध यात्रा के तीसरे चरण में जमाइका द्वीप का पता लगाया और उसको स्पेन का एक भाग बना दिया। दो शताब्दियां गुज़रने के बाद यह द्वीप ब्रिटिश साम्राज्य के नियंत्रण में चला गया और ब्रिटिश संसद ने वहां अपने दृष्टिगत एक सरकार का गठन कर दिया।

 1525 -  पुर्तगाली युद्धपोट ने ईरान के द्वीप हुर्मुज़ पर आक्रमण करके इसे अपने नियंत्रण में ले लिया और इसके साथ ही मध्यपूर्व में पश्चिमी साम्राज्य के हस्तक्षेप का काल आरंभ हो गया। यह द्वीप फ़ार्स की खाड़ी को ओमान सागर से मिलाता है।

 1701 - फ़्रांस के गणितज्ञ और विख्यात पर्यटक कोन्डामैन का पेरिस में जन्म हुआ। युवाकाल में उन्हें गणित और भूगोल के विषयों से गहरा लगाव था। इस क्षेत्र में अपने अध्ययनों और कडे परिश्रम से उन्होंने स्वंय को विद्वानों की पंक्ति में शामिल कर दिया।

 1968 - पेरिस में फ़्रांसीसी छात्रों का भारी आंदोलन आरंभ हुआ। इन फ्रांसीसी छात्रों को सरकार की शिक्षा संबंधी नीतियों पर आपत्ति थी। थोड़े ही समय बाद फ़्रांस के श्रमिक भी जो अपनी कम मज़दूरी से अप्रसन्न थे छात्रों के अभियान में शामिल हो गये। इस आंदोलन ने बड़ी तेज़ी के साथ राजनैतिक रंग घारण कर लिया!

आज का इतिहास 02 May

1885 - बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने की स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना। 

 1911 - भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध विद्वान रू सैयद अली बिलगिरामी का स्वर्गवास हुआ। वह 10 नवम्बर वर्ष 1851 को पटना में जन्मे थे। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पास की और फिर सिविल सर्विस की परिक्षा प्राप्त की। बाद में वे यूरोप चले गये। जहां उन्होंने भू, खनिज, रसायन, प्रकृति आदि की शिक्षा प्राप्त की। वे कई भाषाओं में निपुण थे जिनमें अरबी, फ़ारसी, अंग्रेज़ी, जर्मनी, फ़्रांसीसी, संस्कृति, बंगाली, तेलगू, मराठी, गुजराती और हिंदी शामिल हैं।


1920 - नीग्रो नेशनल लीग बेसबॉल का पहला मैच इंडियानापोलिस में खेला गया।

 1921 - प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सत्यजीत रे का जन्म। 

1950 - फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा । 

1952 - दुनिया का पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।

1959 - पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।

 1968 - लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।

 1999 - मिरेया मोस्कोसो पनामा की पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित। 

आज का इतिहास 01 May

 1889 - विश्व श्रम संघ के निर्णय से आज के दिन को विश्व मज़दूर दिवस घोषित किया गया। 1 मई सन 1886 ईसवी को अमरीका के शिकागो नगर में 40 हज़ार से अधिक मज़ूदरों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किये किंतु इन प्रदर्शनों को अमरीकी पुलिस ने निर्ममता से कुचल दिया। 


1960 - पूर्व सोवियत संघ ने अमरीका का एक यू 2 जासूसी विमान मार गिराया। और उसके पायलट गैरी पार्वज़ को गिरफ़तार कर लिया बाद में सन 1962 में अमरीका के साथ जासूसों के प्रत्यपर्ण के दौरान वे अमरीका लौटे।

1999 - ब्रिटेन के पर्वतारोही जॉर्ज मैलोरी का शव हिमालय की चोटी माउंट एवरेस्ट पर पाया गया। वे इससे 75 वर्ष पूर्व पर्वतारोहण के दौरान गायब हो गये थे।

2003  अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यु बुश ने मॉस्को और वाशिंगटन के बीच 1972 में होने वाली ए बी एम संधि को बहुत पुरानी कहकर निरस्त कर दिया। इस प्रकार उन्होंने अमरीका की नयी मिसाइल रक्षा योजना का मार्ग प्रशस्त कर दिया। पहली मई वर्ष 1931 ईसवी को न्यूयार्क की एक महत्त्वपूर्ण इमारत एंपायर स्टेट बिल्डिंग का निर्माण पूरा हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages