टू ड़े हिस्टोरी : मई माह - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

टू ड़े हिस्टोरी : मई माह

Share This
आज का इतिहास  20 May

1506 - को प्रसिद्ध पर्यटक क्रिस्टोफ़र कोलंबस का देहान्त हुआ। वह इटली के जीनो नगर का निवासी था। उसे बचपन से हीसमुद्री यात्रा में रूचि थी। 14 वर्ष की आयु में उसने समुद्री यात्रा आरंभ की। 


1799 - को फ्रांस के विख्यात कथाकार ओनोरे डी बैलजेक का जन्म हुआ। शिक्षा प्राप्ति के बाद वे वकालत में वयस्त हो गये किंतु कुछ ही समय बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और लेखन में लग गये। उन्होने अपने अधिकाश उपन्यासों में अपने समय की सामाजिक स्थिति का बड़े ही सुंदर और रोचक ढंग से चित्रण किया है। 


1806 - को ब्रिटेन के दार्शनिक और अर्थ शास्त्री जॉन स्टीवर्ट मिल का जन्म हुआ। दर्शनशास्त्र में वे ऑगस्ट कैंट के विचारों से प्रभावित थे।


1902 - को क्यूबा ने एक स्वतंत्र गणराज्य के रुप में अपने अस्तित्व की घोषणा की। और समस्त अमरीकी सेनाएं इस देश से बाहर निकलीं। सन 1492 ईसवी में विख्यात नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस ने क्यूबा की खोज की और उस समय से लेकर 1898 ईसवी तक यह देश स्पेन का उपनिवेश रहा।


1910 - को जापान ने कोरिया को औपचारिक रुप से अपना एक भाग बना लिया और इसका नाम बदल कर चोज़न रख दिया। रूस और चीन को पराजित करने के बाद जापान ने सन 1907 ईसवी में व्यवहारिक रुप से कोरिया का अतिग्रहण कर लिया था। किंतु कोरिया की जनता ने जापान साम्राज्यवाद के विरुद्ध संघर्ष किया द्वितीय विश्व युद्ध में कोरिया के स्वतंत्रता संगमी लोग स्वंतत्रता के लिए लालच संयुक्त सेना के साथ मिलकर जापान से लड़े। युद्ध की समाप्ति के बाद कोरिया, उत्तर और दक्षिण दो भागो में और दो देशों में विभाजित हो गया।


1506 - the famous tourist was Christopher Columbus's death. He was a resident of Italy's Gino city. From childhood he was interested in traveling Hismudrai. At the age of 14, he set sail.


1799 - France Onore de Baljek noted storyteller was born. Educational attainment after they were busy in advocacy but shortly after he left work and went to write. In his novels he has a wide social conditions of his time portrayed is a very beautiful and interesting manner.


1806 - Britain's philosophical meaning and get scribes Jon Stewart was born. In August they were influenced by the ideas of philosophy Kent.


1902 - Cuba has announced its existence as an independent republic. And all American forces from the country came out. In the year 1492 AD, the eminent navigator Christopher Columbus discovered Cuba and from that time until 1898 AD Spain colonized the country.


1910 - The Japan Korea formally made part of his Chosen and put renamed. Russia and China after defeating Japan in 1907 AD had practically Atigrhn Korea. But Korean people fought against Japanese imperialism in World War II independence for Korea's independence Sngmi greed combined forces together with the people of Japan fought. After the end of war in Korea, north and south, and the two countries split into two parts.


__________________________________________________________


आज का इतिहास 09 May

1386 - विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के मध्य विंडसोर समझौता।

1454 - इटली के नाविक और खोजकर्ता अमेरीगो वेसपस का जन्म हुआ। समुद्र यात्रा से गहरे लगाव के कारण उन्होंने यही काम अपना लिया।

 1540 - मेवाड़ के राणा प्रताप सिंह का जन्म। 1588- ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।

1653 - भारत की विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताज महल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ। भारत में मुग़ल नरेश शाहजहॉं ने अपनी पत्नी के निधन के बाद उनकी याद में यह इमारत बनवायी। 

 1689 - अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषण की। 


 1866 - महान नेता,समाज सुधारक एंव विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म। उनका संबंध एक साधारण ब्राहमण परिवार से था। मुंबई में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वे अध्यापक बन गये। महादेव गोविंद रानाडेके शिष्य गोपाल कृष्ण गोखले को वित्तीय मामलों की अद्वितीय समझ और उस पर अधिकारपूर्वक चर्चा करने की क्षमता से उन्हें भारत का ग्लेड स्टोन  कहा जाता है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सबसे प्रसिद्ध नरमपंथी थे। 


1874 - बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुयी। 


1975 - पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।


2010 -  पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने सिंध कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की जेल सुधार समिति की बैठक के बाद पांच वर्ष से अधिक समय से जेल में बंद क़ैदियों को हर तीन महीने बाद पत्नी के साथ एक रात रहने की अनुमति देने का फैसला किया।

आज का इतिहास 08 May

1360 - अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1541 - हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।


1741 - फ्रांस और बावरिया न्यूम्पेनबर्ग प्रसंविदा पर हस्ताक्षर किये।


 1794 - नवीन आधुनिक शास्त्र के संस्थापक माने जाने वाले फ़्रांस के वैज्ञानिक एन्टोनिए लावाज़िए को फ़्रांस की क्रान्ति के बाद ग्यूटीन से मृत्यू दंद दे दिया गया। उनका जन्म वर्ष 1743 में हुआ था।

1871 - ब्रिटेन और अमेंरिका के मध्य समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त।


1874 - आधुनिक शायरी का पहला कवि सम्मेलन आरंभ हुआ। इसका सुझाव मौलाना मुहम्मद हुसैन आज़ाद ने पेश किया। 

1898 - इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।


1945 - जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया। दूसरे विश्व युद्ध में वर्ष 1943 से जर्मनी की पराजय का क्रम आरंभ हुआं इस पराजय के बाद रूस ने पूर्वी मोर्चे पर व्यापक हमला किया और जर्मनी के क़ब्ज़े वाले पूर्वी क्षेत्रों को उसके नियंत्रण से बाहर निकाल लिया। 

1954 - केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।

आज का इतिहास 07 May

1808 - स्पेन की जनता ने फ़्रांसीसी सेना के विरुद्ध विद्रोह आरंभ किया। स्पेन पर फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन की सेना ने अधिकार कर लिया था। उस समय स्पेन एक बड़ा साम्रज्यवादी देश माना जाता था। उसने योरोप के बाहर बहुत से क्षेत्रों पर अधिकार करके उन्हे अपना उपनिवेश बना लिया था।

 1831 - रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ उनको गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। उनके पिता का नाम देवेन्द्रनाथ टैगोर और मां का नाम शारदा देवी था। वह कोलकाता के जोड़ासाँको ठाकुरबाड़ी में जन्में थे। उनकी स्कूल की पढ़ाई प्रतिष्ठित सेंट जेवियर स्कूल में हुई। उन्होंने बैरिस्टर बनने की चाहत में 1878  में इंग्लैंड के ब्रिजटाउन में पब्लिक स्कूल में नाम दर्ज कराया। उन्होंने लन्दन विश्वविद्यालय में कानून का अध्ययन किया लेकिन 1880  में बिना डिग्री हासिल किए ही स्वदेश वापस आ गए। वे विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के एकमात्र नोबल पुरस्कार विजेता हैं। 


1840 - रुस के विख्यात संगीतकार पीटर चाइकोफ़िस्की का जन्म हुआ। संगीत के क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन उन्होंने बचपन से आरंभ कर दिया था।

1888 - अफ़्रीक़ा महाद्वीप के ज़िम्बाब्वे देश पर ब्रिटेन का अतिक्रमण आरंभ हुआ। ज़िम्बॉब्वे के अतिग्रहण के योजनाकर ब्रिटेन के एक राजनीतिज्ञ और व्यापारी  सिसेल रुडज़ थे। जिन्होंने ज़िम्बॉब्वे में अपनी एक कम्पनी स्थापित की थी। रुडज़ ने ब्रिटिश सेना की सहायता से ज़िम्बॉब्वे के हज़ारों श्यामवर्ण लोगों को मरवा दिया।

2010 - मिस्र, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात विश्व के ऐसे पहले तीन देश बन गए जहाँ वेब पता अंग्रेजी के बजाय अरबी लिपि में इस्तेमाल किया जा सकता है।

_________________________________________________________

आज का इतिहास 06 May

1856 - आस्ट्रिया के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक ज़ेग्मोंड फ्रेयोड का चेकेस्लवाकिया में जन्म हुआ। चार वर्ष की आयु में वह अपने यहूदी माता पिता के साथ आस्ट्रिया चले गये।

1859 - जर्मनी के प्रसिद्ध भुगोल शास्त्री एलेक्ज़ेन्डर हमबोल्ड का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उनका जन्म वर्ष 1769 में बर्लिन में हुआ था। उन्होंने अनुसंधान व अध्ययन के लिए बहुत सी यात्राएं कीं। उनके शोध का मुख्य विषय, पृथ्वी और उसकी उत्पत्ति के बारे में थी। 

1882 - जर्मनी के सूक्ष्मजैविकी विशेषज्ञ रॉबर्ट कोच द्वारा, क्षय रोग के जीवाणु की खोज की घोषणा की गयी। उन्होंने इससे दो सप्ताह पूर्व, इस घातक रोगाणु की खोज कर ली थी जो इतिहास में एक अरब से अधिक लोगों की मौत का कारण बना है। प्रोफेसर कोच ने इसी प्रकार मिस्र व भारत की यात्रा करके कालरा के रोगाणु का भी पता लगाया और इसी प्रकार वर्ष 1906 में मलेरिया की दवा बनायी जो कुनैन की भांति होती है। 


1949 -  बेल्जियम के भौतिकशास्त्री एवं लेखक मोरिस मायटरलिंक का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने क़ानून की शिक्षा प्राप्त की और कुछ समय तक वकालत करते रहे किंतु चूंकि उन्हें क़ानून से अधिक लगाव नहीं था इस लिए वे पेरिस चले गए और वहीं लेखन में व्यस्त हो गए। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं।
_________________________________________________________

आज का इतिहास 05 May

1260 - कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।

1479 - सिखों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म हुआ।


1762 -रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।


1818 - महान विचारक ,इतिहासकार और जाने माने जर्मन अर्थशास्ती कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ। उन्होंने पहले कानून और फिर दर्शनशास्त्र एवं इतिहास की शिक्षा प्राप्त की। वे कुछ समय तक एक पत्रिका के संपादक रहे और सन 1848 में अपने एक साथी फ़्रिडरेश ऐंगलस के साथ मिलकर उन्होंने एक पुस्तक में अपने विचारों और दृष्टिको णों को प्रस्तुत किया। 


 1821 - फ़्रांस के शक्तिशाली तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का निधन हुआ। वे सन 1769 ईसवी में जन्में और सन 1789 नवासी में फ़्रांस की क्रान्ति के पश्चात उन्होंने सत्ता संभाली और अधिकांश योरोपीय देशों के साथ युद्ध करके फ़्रांस को विजय दिलाई। 

1883 - सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।


1888 - महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म हुआ।


1912 - स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।


1913 - अफ़्रीक़ी देश गिनी पर फ़्रांसीसी सेना का नियंत्रण हो गया किन्तु सन 1946 में गिनी ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा कर दी और अंततः वर्षों के प्रयास के बाद वर्ष 1958 में इस देश ने पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर ली

1961 - एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।


1981 - को आयरलैंड की संघर्षकर्ता बॉबी सैन्ड्रज़ सप्ताहों के संघर्ष और ब्रिटेन की जेल में 66 दिन की भूख हड़ताल के बाद मर गयीं।

1984 - फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।
_______________________________________________________________

आज का इतिहास 04 May

1540 - वेनिस और तुर्की ने कुस्तुनतुनिया के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

 1780 - अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंस की स्थापना हुई।


 1799 - मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मौत हुई।


1818 - नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
 
1846 - अमेरिकी राज्य मिशिगन ने मृत्युदंड को खत्म किया।


1854 - भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।

1896 - लंदन में डेली मेल समाचारपत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।

 
1924 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।


1945 - जर्मनी की नेश्नल सोशियालिस्ट पार्टी के भंग हो जाने की औपचारिक घोषणा की गयी। यह नाज़ी दल के नाम से प्रसिद्ध थी।
_______________________________________________________________

आज का इतिहास 03 May

1429 - फ़्रांस की देश भक्त संत जोन ऑफ़ आर्क ने फ़्रांस के कुछ क्षेत्रों के ब्रिटेन के अतिग्रहण से निकालने के लिए अपना ऐतिहासिक विद्रोह आरंभ किया। उन्होंने ने उस सेना की कमान संभाली थी जो फ़्रांस के नरेश ने उनके हवाले की थी। 

 1449 - क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी शोध यात्रा के तीसरे चरण में जमाइका द्वीप का पता लगाया और उसको स्पेन का एक भाग बना दिया। दो शताब्दियां गुज़रने के बाद यह द्वीप ब्रिटिश साम्राज्य के नियंत्रण में चला गया और ब्रिटिश संसद ने वहां अपने दृष्टिगत एक सरकार का गठन कर दिया।

 1525 -  पुर्तगाली युद्धपोट ने ईरान के द्वीप हुर्मुज़ पर आक्रमण करके इसे अपने नियंत्रण में ले लिया और इसके साथ ही मध्यपूर्व में पश्चिमी साम्राज्य के हस्तक्षेप का काल आरंभ हो गया। यह द्वीप फ़ार्स की खाड़ी को ओमान सागर से मिलाता है।

 1701 - फ़्रांस के गणितज्ञ और विख्यात पर्यटक कोन्डामैन का पेरिस में जन्म हुआ। युवाकाल में उन्हें गणित और भूगोल के विषयों से गहरा लगाव था। इस क्षेत्र में अपने अध्ययनों और कडे परिश्रम से उन्होंने स्वंय को विद्वानों की पंक्ति में शामिल कर दिया।

 1968 - पेरिस में फ़्रांसीसी छात्रों का भारी आंदोलन आरंभ हुआ। इन फ्रांसीसी छात्रों को सरकार की शिक्षा संबंधी नीतियों पर आपत्ति थी। थोड़े ही समय बाद फ़्रांस के श्रमिक भी जो अपनी कम मज़दूरी से अप्रसन्न थे छात्रों के अभियान में शामिल हो गये। इस आंदोलन ने बड़ी तेज़ी के साथ राजनैतिक रंग घारण कर लिया!

आज का इतिहास 02 May

1885 - बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने की स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना। 

 1911 - भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध विद्वान रू सैयद अली बिलगिरामी का स्वर्गवास हुआ। वह 10 नवम्बर वर्ष 1851 को पटना में जन्मे थे। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पास की और फिर सिविल सर्विस की परिक्षा प्राप्त की। बाद में वे यूरोप चले गये। जहां उन्होंने भू, खनिज, रसायन, प्रकृति आदि की शिक्षा प्राप्त की। वे कई भाषाओं में निपुण थे जिनमें अरबी, फ़ारसी, अंग्रेज़ी, जर्मनी, फ़्रांसीसी, संस्कृति, बंगाली, तेलगू, मराठी, गुजराती और हिंदी शामिल हैं।



1920 - नीग्रो नेशनल लीग बेसबॉल का पहला मैच इंडियानापोलिस में खेला गया।

 1921 - प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सत्यजीत रे का जन्म। 

1950 - फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा । 

1952 - दुनिया का पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।

1959 - पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।

 1968 - लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।

 1999 - मिरेया मोस्कोसो पनामा की पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित। 

आज का इतिहास 01 May

 1889 - विश्व श्रम संघ के निर्णय से आज के दिन को विश्व मज़दूर दिवस घोषित किया गया। 1 मई सन 1886 ईसवी को अमरीका के शिकागो नगर में 40 हज़ार से अधिक मज़ूदरों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किये किंतु इन प्रदर्शनों को अमरीकी पुलिस ने निर्ममता से कुचल दिया। 

1960 - पूर्व सोवियत संघ ने अमरीका का एक यू 2 जासूसी विमान मार गिराया। और उसके पायलट गैरी पार्वज़ को गिरफ़तार कर लिया बाद में सन 1962 में अमरीका के साथ जासूसों के प्रत्यपर्ण के दौरान वे अमरीका लौटे।

1999 - ब्रिटेन के पर्वतारोही जॉर्ज मैलोरी का शव हिमालय की चोटी माउंट एवरेस्ट पर पाया गया। वे इससे 75 वर्ष पूर्व पर्वतारोहण के दौरान गायब हो गये थे।

2003  अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यु बुश ने मॉस्को और वाशिंगटन के बीच 1972 में होने वाली ए बी एम संधि को बहुत पुरानी कहकर निरस्त कर दिया। इस प्रकार उन्होंने अमरीका की नयी मिसाइल रक्षा योजना का मार्ग प्रशस्त कर दिया। पहली मई वर्ष 1931 ईसवी को न्यूयार्क की एक महत्त्वपूर्ण इमारत एंपायर स्टेट बिल्डिंग का निर्माण पूरा हुआ।

_________________________________________________________

Pages