आइए जानें नोबल पुरस्कार से संबंधित विशेष जानकारी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आइए जानें नोबल पुरस्कार से संबंधित विशेष जानकारी,

Share This

अल्फ्रेड नोबेल (1833-1896) का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्टॉकहोम, स्वीडन में हुआ था। वह डायनामाइट का आविष्कार करने के लिए जाने जाते हैं। नोबेल ने अपने नाम से 355 पेटेंट रजिस्टर्ड कराये थे लेकिन उनका सबसे मशहूर अविष्कार डायनामाइट है। अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु 10 दिसंबर 1896 को 63 साल की उम्र में हुई थी।

नोबेल पुरस्कार विजेता को कौन चुनता है? -

नोबेल पुरस्कार कुल छः क्षेत्रों में दिया जाता है। अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में उन संस्थाओं का जिक्र किया था जो कि नोबल पुरस्कार के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगीं। जैसे रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज भौतिकी और रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता का चयन करती है, जबकि करोलिंस्का संस्थान मेडिकल के क्षेत्र में विजेता का चयन करती है, स्वीडिश अकादमी साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता का चयन करती है और नॉर्वेजियन संसद द्वारा पांच व्यक्तियों की समिति बनायीं जाती है जो कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का चयन करती है।

अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 में की गयी थी लेकिन इस क्षेत्र में नोबेल सेलेक्ट करने का जिम्मा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के पास है। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार देने की शुरुआत 1969 से हुई थी।

नोबेल पुरस्कार 1901 में शुरू हुए थे। पहले नोबेल पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं को 150,782 स्वीडिश क्रोनार की पुरस्कार राशि दी गयी थी जबकि 2017 में, विजेताओं को 9,000,000 स्वीडिश क्रोनार की इनामी राशि से सम्मानित किया गया था। नोबेल पुरस्कार राशि हर साल बदलती है यह राशि क्योंकि पुरस्कार राशि नोबल फण्ड में जमा धन के निवेश रिटर्न पर निर्भर करती है।

उल्लेखनीय है कि पांच बार मनोनीत होने के बावजूद, मोहनदास करमचंद गांधी को कभी भी नोबेल पुरस्कार नहीं मिला है


आइये अब जानते हैं कि नोबेल पुरस्कारों के बारे में रोचक तथ्य कौन से हैं -

1. वर्ष 1901 से 2018 तक की अवधि में 590 नोबेल पुरस्कार 935 लोगों को दिए गये हैं।

2.  1901 और 2017 के बीच सभी पुरस्कार श्रेणियों में सभी नोबेल पुरस्कार विजेताओं की औसत आयु 60 वर्ष है।

3. मलाला यूसुफजई ने सबसे कम उम्र के नोबेल पुरस्कार जीता था जिन्हें 2014 में केवल 17 वर्षों की उम्र में शांति पुरस्कार मिला था।

4. अमेरिकी वैज्ञानिक लियोनिद हूर्विज़ सबसे उम्रदराज नोबेल विजेता हैं उन्होंने 2007 में 90 वर्ष की उम्र में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त किया था।

5. अल्फ्रेड नोबेल ने जब अपनी संपत्ति दान की थी उस समय उनकी संपत्ति 31 मिलियन स्वीडिश क्रोनार थी, इस समय नोबेल फण्ड में 1,702 स्वीडिश क्रोनार जमा हैं।

6. वर्ष 2018 के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता (फुल प्राइज) को 9.0 मिलियन स्वीडिश क्रोनार दिए गए हैं।

7. जॉन बर्दीन एकमात्र नोबेल विजेता हैं जिन्हें 1956 और 1972 में दो बार भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

8. वर्ष 1901 और 2018 के बीच भौतिकी के लिए कुल 210 लोगों को 112 नोबेल पुरस्कार दिए गये हैं।

9. मैरी क्यूरी एकमात्र ऐसी महिला है जिसे 1903 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार और 1911 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

10. वर्ष 1901 और 2018 के बीच कुल 50 महिलाओं को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

11. वर्ष 1901 और 2018 के बीच 181 लोगों को 110 नोबेल पुरस्कार रसायन के क्षेत्र में दिए गए हैं।

12.  फ्रेडरिक सेंगर एकमात्र नोबेल पुरस्कार विजेता है जिन्हें 1958 और 1980 में दो बार रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

13. वर्ष 1901 और 2018 के बीच 216 लोगों को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 109 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं।

14.  वर्ष 1969 और 2018 के बीच 81 लोगों के बीच कुल 50 नोबेल पुरस्कार बांटे गए हैं।

15. वर्ष 1901 और 2017 के बीच साहित्य में 110 नोबेल पुरस्कार कुल 114 लोगों के बीच बांटे गये हैं। वर्ष 2018 में, साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए कोई भी नहीं चुना गया है।

16.  पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में हेनरी डुनेंट (स्विट्जरलैंड) और फ्रेडेरिक पैसी (फ्रांस) को दिया गया था

17. नोबेल शांति पुरस्कार ही एकमात्र पुरस्कार है जो स्टॉकहोम में नहीं दिया जाता है। इस पुरस्कार को 10 दिसंबर को नॉर्वे के राजा की उपस्थिति में ओस्लो में अल्फ्रेड नोबेल की मौत की सालगिरह के मौके पर दिया जाता है।

18. अब तक 133 लोगों/संस्थाओं के बीच कुल 99 नोबेल शांति पुरस्कार बांटे जा चुके हैं, जिसमें 27 संगठन और 106 व्यक्ति शामिल हैं।

19. यह ज्ञात है कि अब तक 8 भारतीयों को नोबेल पुरस्कार मिला है और नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय रबींद्र नाथ टैगोर थे उन्हें यह पुरस्कार 1914 में “गीतांजलि” के लिए दिया गया था।

नोबेल पुरस्कारों के आधार पर विभिन्न परीक्षाओं में बहुत सारे प्रश्न पूछे जाते हैं। तो इन तथ्यों को ध्यान से याद रखने की जरूरत है।

साभार - जागरण मीडिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages