आज का इतिहास 7 मार्च, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 7 मार्च,

Share This
1765- फ़्रांसीसी आविष्कारक जोज़ेफ़ नाईसफ़ोर नेपेन्से का जन्म हुआ। वे संसार में पहला चित्र उतारने के कारनामे के कारण प्रसिद्ध हुए। जोज़ेफ़ ने वर्ष 1811 में प्रकाश से प्रभावित होने वाले रासायनिक पदार्थों पर परीक्षण आरंभ किया। यद्यपि वे वांछित परिणाम तक पहुंच न सके किन्तु उन्होंने दो ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए जो इतिहास में उनका नाम जीवित रखने के लिए काफ़ी हैं। एक यह कि उन्होंने फ़ोटोग्राफ़ी की शब्दावली को प्रचलित किया और दूसरे  यह कि चित्रों का प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए कैमरे के ब्लैक बाक्स तैयार किया। वर्ष 1822 में उन्होंने पता लगाया कि अस्फाल्ट की तह यदि किसी चीज़ पर लगा दी जाए तो उसका चित्र सुरक्षित रखा जा सकता है।

1876- अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के लिए पेटेंट हासिल किया।

1906- फिनलैंड में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।

1911- प्रसिद्ध हिन्दी लेखक एसएच वात्स्यायन का जन्म।

1932- फ़्रांस के प्रधान मंत्री एरिस्टाइड ब्रायंड का निधन हुआ। उन्होंने सन 1926 ईसवी में नोबेल पुरस्कार जीता। उन्होंने योरोपीय देशों के संयुक्त गठन के विचार को पेश किया।

1936- को प्रथम विश्व युद्ध के बाद जर्मनी की नाज़ी सेना ने पहला अतिक्रमण किया और एडॉल्फ़ हिटलर के नेतृत्व में नाज़ी सेना ने वारसा और लोकार्नो समझौतों को रौंदते हुए पहले ही निरस्त्र हो चुके रेनानी नगर में प्रवेश किया। उक्त दोनों समझौतों के बाद रेनानी का क्षेत्र जो फ़्रांस और जर्मनी के बीच मतभेद का कारण था निष्पक्ष घोषित कर दिया गया था परंतु जर्मन सेना ने आज के दिन इस क्षेत्र पर अधिकार कर लिया।

1957- अफ़्रीक़ा महाद्वीप के पूर्वोत्तर में स्थित अत्यंत महत्वपूर्ण जलसंपर्क मार्ग स्वेज़ नहर का मिस्र की जनता के निरंतर संघर्ष के बाद पुन: उदघाटन हुआ। सन 1956 में मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति जमाल अब्दुन्नासिर द्वारा स्वेज़ नहर को राष्ट्रीय सम्पत्ति घोषित किये जाने के बाद ब्रिटेन फ़्रांस और इस्राईल की सेनाओं ने सीना प्रायद्वीप तथा स्वेज़ के क्षेत्रीं पर आक्रमण किया ताकि स्वेज़ नहर पर अधिकार करके ज़ायोनी शासन के समुद्री जहाज़ों के लिए अक़बा खाड़ी तक पहुंचने का मार्ग खोल दें।

1961- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ नेता गोविंद बल्लभ पंत का निधन।

1985- एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरु किया गया।


1994- दक्षिणी अफ़्रीक़ा के नेता नेल्सन मंडेला ने दक्षिण पंथी श्वेतों की दक्षिणी अफ़्रीक़ा में अपने लिए अलग क्षेत्र विशेष किये जाने की मांग को ठुकरा दिया। नेल्सन मंडेला ने कहा कि उनके जीते जो यह कभी भी नहीं हो सकता।

Pages