आज का इतिहास 20 फ़रवरी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 20 फ़रवरी,

Share This
1677- फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ। फ़्रांस ने एटलांटिक महासागर में स्थित हैटी को लगभग 130 वर्ष तक अपने अधिकार में रखा किंतु 1804 ईसवी में हेटी में काले दासों के व्यापक आंदोलन के बाद यह देश स्वतंत्र हुआ। लैटिन अमेरिका में स्वतंत्रता प्राप्त करने वाला यह पहला देश था।

1811- ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।

1847- रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1866- मेक्सिको में इस देश के स्वतंत्रता संग्रामियों और फ़्रांस के बीच संघर्ष स्वतंत्रता प्रेमियों की विफलता के साथ समाप्त हुआ जिसके परिणाम स्वरूप ऑस्ट्रिया के राजकुमार मेक्सीमिलियन मेक्सिको के नरेश बन गये। 5 वर्ष तक चलने वाले इस युद्ध में पहले ब्रिटेन और स्पेन भी फ़्रांस के साथ थे किंतु थोड़े ही समय के बाद यह दोनों देश तटस्थ हो गये जिसके बाद फ़्रांस अकेले ही मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति बेनीटो ख़वारिज़ के नेतृत्व वाली स्वतंत्रताप्रेमी सेना पर आक्रमण करता रहा और स्थाई रुप से उसे सफलता भी मिल गयी।

1868- अमृत बाजार पत्रिका का पहला साप्ताहिक अंक बंगाली में प्रकाशित।

1928- ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी। प्रथम विश्व युद्ध के बाद जार्डन ब्रिटेन के अधिकार में चला गया था और व्यवहारिक रुप से इस देश के अधीन हो गया। इस समझौते के आधार पर ब्रिटेन को जार्डन के वैधानिक आर्थिक प्रशासनिक और राजनैतिक मामलों का अधिकार प्राप्त हो गया।

1947- ब्रिटेन ने भारत की स्वतंत्रता पर सहमति व्यक्त की। यह देश लगभग 200 वर्ष तक ब्रिटेन के अधिकार में रहा। भारत को यह स्वतंत्रता महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय जनता के वर्षों के कड़े परिश्रम और संघर्ष के फलस्वरुप मिली। भारत पर अपने अधिकार के दौरान ब्रिटेन ने इस देश के प्राकृतिक और दूसरे स्रोतों को जी भर के लूटा और इस देश को भारी जानी और आर्थिक हानी पहुंचाई।

1950- नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरतचंद्र बोस का निधन।

1976- बॉम्बे हाई ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का उत्पादन शुरु किया।

1987- मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश भारत के 23वें और 24वें राज्य बने।

Pages