1473- हॉलैंड के गणितज्ञ और खगोल शास्त्री निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ। उन्होंने पहले खगोलशास्त्र फिर चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा पूरी करने के बाद वे रोम में गणित पढ़ाने लगे किंतु साथ ही साथ उन्होंने खगोल शास्त्र का अध्ययन भी जारी रखा। अपने कठिन परिश्रम के परिणाम स्वरूप उन्होंने 1503 ईसवी में यह पता लगाया कि पृथ्वी, सूर्य के चारों ओर चक्कर काटती और 24 घंटों में एक बार स्वयं अपना चक्कर पूरा करती है।
1891-अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरु हुआ।
1915-स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन।
1951- फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और आलोचक आंद्रे जाइड का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन 1869 ईसवी में पेरिस में जन्मे थे किंतु उन्होंने अपनी आयु का अधिकांश भाग उत्तरी अफ़्रीक़ा विशेषकर अलजीरिया में बिताया और अपनी बहुत सी विश्व विख्यात कहानियां इसी क्षेत्र के लोगों के जीवन को देखकर लिखीं। ग्रामीण तराना, आंद्रे की एक अत्यंत मनमोहक रचना है।
1986- भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुई।
1986- को उर्दू के प्रख्यात साहित्यकार, इतिहासकार और अध्ययनकर्ता मौलाना एजाज़ुल हक़ क़ुद्दूसी का निधन हुआ। वे जुलाई 1905 में जालंधर में जन्मे थे। उनका संबंध सूफ़ी श्रंखला चिश्तिया के प्रख्यात सूफ़ी अब्दुल क़ुद्दूस गंगोही के परिवार से था और इसी कारण वे क़ुद्दूसी कहलाते थे। शेर-शायरी, धर्म और सूफ़ी मत से लगाव के कारण उन्होंने लिखने-लिखाने का काम आरंभ किया और बच्चों के लिए पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम तथा उनके साथियों के चरित्र के संबंध में कई पुस्तकें लिखीं।
1997- चीन के वरिष्ठ नेता और इस देश में आर्थिक सुधार की नींव डालने वाले डेंग ज़ियाउ पेंग का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने अपनी आयु के 75 वर्ष चीन की सरकार में विभिन्न पदों पर आसीन रहकर राजनैतिक गतिविधियों में बिताए पेंग के काल में चीन में आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्रों में भारी परिवर्तन हुए। उन्होंने इस देश की बंद आर्थिक व्यवस्था को भारी आर्थिक परिवर्तन करके बाज़ार की अर्थ व्यवस्था की दिशा दिखाई।