17 अक्तूबर आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

17 अक्तूबर आज का इतिहास

Share This
1817- सर सय्यद अहमद खान का जन्म हुआ वे हिन्दुस्तानी शिक्षक और नेता थे जिन्होंने भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरुआत की। उन्होंने मोहम्डन एंग्लो ओरिएंटल कालेज की स्थापना की जो बाद में विकसित होकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। उनके प्रयासों से अलगढ़ क्रांति की शुरुआत हुई, जिसमें शामिल मुस्लिम बुद्धिजीवियों और नेताओं ने भारतीय मुसलमानों का राजनैतिक भविष्य सुदृढ़ किया।

1888-ऑप्टीकल फोनोग्राफ के लिये थॉमस एडिसन ने पेटेन्ट दायर किया।

1912- बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने तुर्की पर युद्ध की घोषणा की।


1920- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी।


1940- महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।


1957- फ्रांस के लेखक एल्बर्ट कैमस को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।


1973- तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया। क्योंकि 6 अक्तूबर से मिस्र और सीरिया के विरुद्ध आरंभ होने वाले इस्राईल के युद्ध में अमरीका और ब्रिटेन ने इस्राईल का व्यापक समर्थन किया था। तेल निर्यातक देशों के संगठन आपेक की बैठक में तेल की कीमतों में वृद्धि की घोषणा के एक दिन बाद अरब देशों ने ब्रिटेन अमरीका और इस्राईल पर प्रतिबंध की घोषणा कर दी।


1977- कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया।

1979- भारत की मदर टेरेसा को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।


1983- फ़्रांस के समाज शास्त्री रेमन्ड आरोन का निधन हुआ। वे सन 1905 में जन्में थे। उन्होंने पेरिस के सोरबन विश्वविद्यालय में वर्षों तक समाज शास्त्र के विषय की शिक्षा दी। वे पेरिस से प्रकाशित होने वाली पत्रिकाओं फ़िगारो और एक्सप्रेस में भी लेख लिखते थे। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं जिनमें परमाणु युद्ध का आरंभ, शताब्दी के अंतिम वर्ष आदि का नाम लिया जा सकता है।


1983- गेरार्ड देबरेउ को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया

1984- अमेरिका के ब्रूस मैरीफील्ड को रसायन का नोबेल पुरस्कार मिला।


1985- फ्रांस के लेखक क्लोड सिमोन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 

Pages