14 अक्तूबर इतिहास में आज - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

14 अक्तूबर इतिहास में आज

Share This
1066- हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नार्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेराल्ड द्वितीय की हत्या कर दी। नॉर्मन  मध्यकाल के आरम्भ में उत्तरी फ़्रांस में एक जाति थी जो उत्तरी यूरोप से आये वाइकिंग आक्रमणकारियों और स्थानीय जातियों का मिश्रण थी। नॉर्मन जाति 10वीं सदी की शुरुआत में उभरी और आने वाली सदियों में इसमें बदलाव आते रहे।

1240- भारत की प्रथम महिला शासिका रज़िया सुल्ताना एक रक्तरंजित युद्ध में अपने पति के साथ मारी गयी। वह दिल्ली की शासिका थीं। रज़िया ने वर्ष 1236 और 1240 तक दिल्ली पर राज किया। तुर्क मूल की रज़िया को अन्य मुस्लिम राजकुमारियों की तरह सेना का नेतृत्व तथा प्रशासन के कार्यों में अभ्यास कराया गया, ताकि ज़रुरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।

1760- रुस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।

1882- शिमला में पंजाब विश्व विद्यालय की स्थापना की गयी। यह ब्रिटिश साम्राज्यवादी सरकार द्वारा कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था। शिमला की खोज अंग्रेज़ों ने सन 1819में की थी।


1911- सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका सिस्टर निवेदिता का दार्जिलिंग मे निधन।

1914- गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।

1943- इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1988- अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।

Pages