इतिहास के पन्नों से 18 सितंबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

इतिहास के पन्नों से 18 सितंबर

Share This
1615- टॉमस रो, इंग्लैंड के शासक जेम्स प्रथम का दूत बनकर जहांगीर के दरबार में आया।

1635- फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1739- तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।


1810- चिली ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।


1905- नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।


1919- हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। यह देश पूर्वोत्तरी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूरब में जर्मनी है। इसे नीदरलैंड भी कहा जाता है। इसकी राजधानी एम्सटर्डम है जबकि हेग को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। 


1931- जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना। जापानियों ने मन्चूरी पर नियंत्रण के पश्चात वहॉ मेन्टको की पिटठू सरकार स्थापित कर दी। 

1947- राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।

1947- अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।


1961- तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।


1976- ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है। 1990 के दशक के उत्तरार्द्ध और सन 2000 के दशक के पूर्वार्द्ध में रोनाल्डो विश्व के सर्वाधिक सफल स्कोरर थे। उन्हें अपना पहला बैलन ड'ऑर पुरस्कार यूरोपीय फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में वर्ष 1997 में उस समय मिला जब वे मात्र 21 वर्ष के थे। यह पुरस्कार उन्हें 2002 में 26 वर्ष की आयु में एक बार फिर मिला।


1986- पहली महिला पायलट ने बम्बई से गोआ के बीच उड़ान भरी।

1988- बर्मा में संविधान को प्रतिबंधित किया गया।

Pages