धीरेन्द्र वर्मा हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

धीरेन्द्र वर्मा हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि

Share This
धीरेन्द्र वर्मा (Dhirendra Verma 17 मई1897उत्तर प्रदेश;  23 अप्रैल1973प्रयागहिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक थे। जो कार्य हिन्दी समीक्षा के क्षेत्र में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किया, वही कार्य हिन्दी शोध के क्षेत्र में डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने किया था। धीरेन्द्र वर्मा जहाँ एक तरफ़ हिन्दी विभाग के उत्कृष्ट व्यवस्थापक रहे, वहीं दूसरी ओर एक आदर्श प्राध्यापक भी थे। भारतीय भाषाओं से सम्बद्ध समस्त शोध कार्य के आधार पर उन्होंने 1933 ई. में हिन्दी भाषा का प्रथम वैज्ञानिक इतिहास लिखा था। फ्रेंच भाषा में उनका ब्रजभाषा पर शोध प्रबन्ध है, जिसका अब हिन्दी अनुवाद हो चुका है। धीरेन्द्र वर्मा का जन्म 17 मई, 1897 को बरेली (उत्तर प्रदेश) के भूड़ मोहल्ले में हुआ था। इनके पिता का नाम खानचंद था। खानचंद एक जमींदार पिता के पुत्र होते हुए भी भारतीय संस्कृति से प्रेम रखते थे। वे आर्य समाज के प्रभाव में आये थे। धीरेन्द्र वर्मा पर बचपन से ही पिता के इन गुणों का और इस वातावरण का प्रभाव पड़ चुका था। प्रारम्भ में धीरेन्द्र वर्मा का नाम सन 1908 में डी.ए.वी. कॉलेज, देहरादून में लिखाया गया, किंतु कुछ ही दिनों बाद वे अपने पिता के पास चले आये और इनका नाम क्वींस कॉलेज, लखनऊ में लिखाया गया। इसी स्कूल से सन 1914 ई. में प्रथम श्रेणी में स्कूल लीविंग सर्टीफिकेट परीक्षा पास की और हिन्दी में विशेष योग्यता प्राप्त की। तदन्तर म्योर सेंट्रल कॉलेज, इलाहाबाद में इन्होंने प्रवेश किया। सन 1921 ई. में इसी कॉलेज से इन्होंने संस्कृत से एम.ए. किया। उन्होंने पेरिस विश्वविद्यालय से डी. लिट्. की उपाधि प्राप्त की थी।

भाषा-शैली

जो कार्य हिन्दी समीक्षा के क्षेत्र में आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी ने किया था, वही कार्य हिन्दी शोध के क्षेत्र में धीरेन्द्र जी ने किया। इनकी चिंतन शैली अत्यन्त संश्लिष्ट है। भाषा और साहित्य को इन्होंने हमेशा संस्कृति के व्यापक परिवेश में ग्रहण किया है। आधुनिक समय में 'मध्यदेश' को एक भौगोलिक तथा सांस्कृतिक इकाई के रूप में पुनरन्वेषित करने का श्रेय धीरेन्द्र वर्मा को है। एक ओर ये हिन्दी विभाग के उत्कृष्ट व्यवस्थापक रहे हैं और दूसरी ओर एक आदर्श प्राध्यापक भी। स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के निर्धारण, नियोजन और व्यवस्थापन में जो विशद कार्य श्यामसुन्दर दास ने किया था, उसे उन्होंने वैशिष्टय प्रदान किया। पाठ्यक्रम में भाषा और साहित्य की व्यापकता को ध्यातव्य मानकर उसे नवीन गति प्रदान की। इनकी अध्यापन शैली अत्यन्त व्यवस्थापूर्ण, सुस्पष्ट और क्रमिक विवेचनायुक्त रही है। भाषा-विज्ञान जैसे विषय को भी ये सरल सुबोध बनाकर प्रस्तुत करते थे।

कृतियाँ

डॉ. धीरेन्द्र वर्मा की कृतियाँ अनेक और बहुविध हैं। 'हिन्दी भाषा का इतिहास' अपने समय तक के आधुनिक भाषाओं से सम्बन्धित खोज कार्य के गंभीर अनुशीलन के आधार पर लिखा हुआ हिन्दी भाषा का प्रथम वैज्ञानिक एवं महत्त्वपूर्ण इतिहास है। फ्रेंच भाषा में ब्रजभाषा पर शोध प्रबन्ध, जिसका अब हिन्दी अनुवाद हो चुका है, 'हिन्दी भाषा और लिपि', 'हिन्दी भाषा का इतिहास' की भूमिका का स्वतंत्र रूप है। हिन्दुस्तानी अकादमी ने इसे 1935 में प्रकाशित किया था। इनके ग्रंथों का विवरण इस प्रकार है-
क्रमांककृतिसंक्षिप्त विवरण
1.'ब्रजभाषा व्याकरण'प्रकाशन रामनारायण लाल, इलाहाबाद, सन 1937
2.'अष्टछाप'प्रकाशन रामनारायण लाल, इलाहाबाद, सन 1938
3.'सूरसागर-सार'सूर के 817 उत्कृष्ट पदों का चयन एवं संपादन, प्रकाशन साहित्य भवन लिमिटेड, इलाहाबाद, 1954
4.'मेरी कालिज डायरी'1917 के 1923 तक के विद्यार्थी जीवन में लिखी गयी डायरी का पुस्तक रूप है, प्रकाशन साहित्य भवन लिमिटेड, इलाहाबाद, 1954
5.'मध्यदेश'भारतीय संस्कृति संबंधी ग्रंथ है। बिहार राष्ट्रभाषा परिषद के तत्त्वाधान में दिये गये भाषणों का यह संशोधित रूप है। प्रकाशन बिहार राष्ट्रभाषा परिषद, पटना, 1955
6.'ब्रजभाषा'थीसिस का हिन्दी रूपान्तर है। प्रकाशन हिन्दुस्तानी अकादमी, 1957
7.'हिन्दी साहित्य कोश'संपादन, प्रकाशन ज्ञानमंडल लिमिटेड, बनारस, 1958
8.'हिन्दी साहित्य'संपादन, प्रकाशन भारतीय हिन्दी परिषद, 1959
9.'कम्पनी के पत्र'संपादन, प्रकाशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, 1959
10.'ग्रामीण हिन्दी'प्रकाशन, साहित्य भवन लिमिटेड, इलाहाबाद
11.'हिन्दी राष्ट्र'प्रकाशन, भारती भण्डार, लीडर प्रेस, इलाहाबाद
12.'विचार धारा'निबन्ध संग्रह है, प्रकाशन साहित्य भवन लिमिटेड, इलाहाबाद
13.'यूरोप के पत्र'यूरोप जाने के बाद लिखे गये पत्रों का महत्त्वपूर्ण संचयन है। प्रकाशन साहित्य भवन लिमिटेड, इलाहाबाद
BharatKosh

Pages