31 अगस्त : आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

31 अगस्त : आज का इतिहास

Share This
1881- अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।

1887- काइनेटोस्कोप का थॉमस एडीसन द्वारा पेटेंट कराया गया। इस उपकरण का इस्तेमाल फिल्मों के निर्माण के लिए किया गया था।

1920-  डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।

1956- भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

1957- मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली। मलेशिया की जनता 13वीं शताब्दी से धीरे धीरे इस्लाम धर्म स्वीकार करने लगी । 16वीं शताब्दी के आरंभ में पुर्तगाली नाविक एल्बोकर्क के इस देश में प्रविष्ट होते ही इस देश में यूरोप का प्रभाव बढ़ने लगा। 17वीं शताब्दी में हालैंड ने मलेशिया पर नियंत्रण कर लिया और इस देश को अपना उपनिवेश बना लिया। 

1962- कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।

1968- भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

1978-  को प्रसिद्ध संघर्षकर्ता और विद्वान इमाम मूसा सद्र लीबिया की अपनी यात्रा के दौरान रहस्यमयी ढंग से लापता हो गये। इमाम मूसा सद्र वर्ष 1928 में ईरान के पवित्र नगर क़ुम में जन्मे थे। वे शिक्षा प्राप्त करने के बाद लेबनान चले गये। उस समय लेबनान की मुसलमान जनता सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक दृष्टि से बहुत ही दयनीय स्थिति में जीवन व्यतीत कर रही थी।

1983- भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रक्षेपित किया गया।

 1991-उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। वे अलग होनेवाले नौवें और 10वें गणराज्य थे।

1998- उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।

Pages