आज का इतिहास 28 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 28 जुलाई

Share This
1742- पु्रशिया और ऑस्ट्रिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1794- ईसवी को फ़्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ। एक वर्ष तक जारी रहने वाली यह स्थिति उस समय आरंभ हुई जब फ़्रांस में क्रान्ति की सफलता के बाद क्रान्ति के विरोधियों का मुक़ाबला करने के लिए एक विशेष नयायालय का गठन किया गया। 


1821- पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 16वीं शताब्दी के आरंभ में स्पेन के साम्राज्यवादी इस देश में प्रविष्ट हुए और उन्होंने स्थानीय रेड इंडियन्स का जनसंहार करके इसे स्पेन के नियंत्रण में कर लिया।

1858- भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शेल द्वारा पहचान के लिए पहली बार फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल किया गया।

1866- अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।


1868- अमेरिकी विदेश मंत्री विलियम एच सिवार्ड ने पूर्व दासों को नागरिकता देने के लिए संविधान में 14वें संशोधन को मंजूर करने की घोषणा की।


1878- ईसवी को बर्लिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह सम्मेलन जर्मनी के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष बीसमार्क के आहवान पर आयोजित हुआ था। इस समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद जर्मनी की राजनैतिक और सैनिक शक्ति बहुत अधिक हो गयी तथा जर्मनी के लिए विस्तारवादी नीतियों को लागू करने की भूमिका समतल हो गयी। वस्तुत: यही समझौता प्रथम विश्व युद्ध की भूमिका था।


1914- आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यह प्रथम विश्वयुद्ध की पहली लड़ाई की घोषणा की। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रिया ने इस देश के उत्तराधिकारी की सर्बिया में हत्या के बहाने सर्बिया पर आक्रमण कर दिया किंतु इस आक्रमण का वास्तविक कारण सर्बिया के आंतरिक मामलो में ऑस्ट्रिया के हस्तक्षेप के विरुद्ध जनता के विद्रोह को कुचलना था। 

1928- नीदरलैंड के एम्सटर्डम में नौवें ओलंपिक खेल का शुभारंभ।


1959- ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु।


1964- चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण, 4308 तस्वीरें भेजी।


1983- नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।


1997- ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना।


2014- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इजरायल और हमास के बीच मानवता के आधार पर तत्काल और अनिश्चितकालीन संघर्षविराम के लिए आपात बैठक बुलायी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages