स्थापना दिवस 27 जुलाई : केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

स्थापना दिवस 27 जुलाई : केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल

Share This
भारतीय पुलिस सेवा, जिसे आम बोलचाल में भारतीय पुलिस या आईपीएस, के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार के अखिल भारतीय सेवा के एक अंग के रूप में कार्य करता है, जिसके अन्य दो अंग भारतीय प्रशासनिक सेवा या आईएएस और भारतीय विदेश सेवा या आईएफएस हैं जो ब्रिटिश प्रशासन के अंतर्गत इंपीरियल पुलिस के नाम से जाना जाता था। वर्तमान पुलिस शासन की रूपरेखा का जन्मदाता लार्ड कार्नवालिस था। वर्तमान काल में हमारे देश में अपराधनिरोध संबंधी कार्य की इकाई, जिसका दायित्व पुलिस पर है, थाना अथवा पुलिस स्टेशन है। थाने में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा इन दायित्वों का पालन होता है। सन् 1861 के पुलिस ऐक्ट के आधार पर पुलिस शासन प्रत्येक प्रदेश में स्थापित है। इसके अंतर्गत प्रदेश में महानिरीक्षक की अध्यक्षता में और उपमहानिरीक्षकों के निरीक्षण में जनपदीय पुलिस शासन स्थापित है। प्रत्येक जनपद में सुपरिटेंडेंट पुलिस के संचालन में पुलिस कार्य करती है। सन् 1861 के ऐक्ट के अनुसार जिलाधीश को जनपद के अपराध संबंधी शासन का प्रमुख और उस रूप में जनपदीय पुलिस के कार्यों का निर्देशक माना गया है। 

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 27 जुलाई को मनाया जाता है। केरिपुबल मूलत: क्राउन रिप्रेंजेन्टेटिव पुलिस के नाम से 27 जुलाई, 1939 को नीमच मध्य प्रदेश में प्रथम बटालियन के साथ स्थापित किया गया। स्वतंत्रता के बाद क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस को केरिपु बल में परिवर्तित कर दिया गया। अत: बल के लिए 27 जुलाई एक विशेष महत्व का दिन है तथा प्रत्येक वर्ष इस दिन को 'स्थापना दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस बल की दूसरी बटालियन आज़ादी के बाद तुरन्त बनी थी और तीसरी बटालियन 1956 में बनी थी। केरिपुबल आतंकवाद, नक्सलवाद तथा अन्य भयावह हालातों का सामना करता है। आज इसकी संख्या एक से बढ़कर 217 बटालियन की हो गई है। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल विश्व का सबसे बड़ा एवं पुराना बल बन गया है।
यह बल राज्य सरकारों की आवश्यकतानुसार उनके प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों के मुताबिक भी कार्य करता है। बल का प्रमुख कार्य क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना, अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा देश के आंतरिक हिस्सों में असामाजिक तत्त्वों से निपटना आदि भी इसके प्रमुख कार्यों में से है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages