आज का इतिहास 23 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 23 जुलाई

Share This
1540- तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।

1555- हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया । 


1798- नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया। मिस्र के क़ाहेरा नगर में नेपोलियन की सेनाएं प्रविष्ट हुईं और यह नगर फ्रांसीसी सेना के नियंत्रण में चला गया इस प्रकार मिस्र में "ममालीक शासन श्रंखला" का अंत कर दिया गया।


1798- ईसवी को स्वीट्ज़रलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के बाद इतिहास के बारे में अनुसंधान आरंभ किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं जिनमें से युद्ध भड़कने के कारण और युरोप का इतिहास आदि का नाम लिया जा सकता है ।


1856- महान स्वतन्त्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ । 

1877- अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ। 


1906- प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता चन्द्रशेखर 
 आज़ाद का जन्म हुआ। 

1927- बंबई में नियमित रूप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।


1999- ईसवी को मोरक्को के राजा हसन द्वितीय का निधन हुआ। वे सन 1929 में जन्मे थे। मोरक्को को स्वतंत्रता मिलने के पांच वर्ष बाद सन 1961 में उन्होंने शासन संभाला। हसन द्वितीय पर उनके शासनकाल में कई बार जानलेवा आक्रमण हुए किंतु हर बार वे बाल बाल बच गए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages