आज का इतिहास 20 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 20 जुलाई

Share This
1810- बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया। 15वीं ईसवी शताब्दी के अंतिम वर्षों में इस देश की स्पेन के नाविकों ने खोज की और उसी समय से इस देश में स्पेन का साम्राज्य आरंभ हुआ। स्पेन पर नेपोलियन का अधिकार होते ही कोलम्बिया सहित इस देश के उपनिवेशों को स्वतंत्रता आक्रमण को गम्भीरता से आगे बढ़ाने का अवसर मिल गया। 1810 में कोलम्बिया में साम्राज्य के पिटठू शासक के विरूद्ध विद्रोह किया गया और देश की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी गई।

1847- जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ का पता लगाया।


1866- ईसवी को जर्मनी के गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का टीबी के रोग में निधन हुआ । वे जर्मनी के हैनूवर नगर में जन्में और आरंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने गणित की ओर पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया। वे 28 वर्ष की आयु में विश्वविद्यालय में गणित के शिक्षक बने। उन्होंने गणित की सराहनीय सेवा की है।


1937- ईसवी को गोलैलिमों मारकोनी नामक अविष्कारक का 63 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने रेडियो का अविष्कार किया। वे इटली के एक व्यापारी के पुत्र थे। सन 1874 में उनका फ़्रांस में जन्म हुआ। उन्हें वचपन से ही तकनीकी कामों से लगाव था। उन्होंने ध्वनि की लहरों के बारे में गहन अध्ययन किया। 

1938- जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गई।

1956- फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1963- 17 अफ्रीकी देशों और मदगास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।


1969- अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आम्र्सट्रांग और बज एल्द्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।


1974- ईसवी को तुर्की की सेना ने साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो इस क्षेत्र का उत्तरी भाग है कब्ज़ा कर लिया । साइप्रस में तुर्क और यूनानी नागरिकों के बीच लम्बे समय से विवाद जारी रहा। इस बीच तुर्की ने साइप्रस के तुर्की और यूनान ने यूनानियों का समर्थन किया। उल्लेखनीय है कि साइप्रस के राष्ट्रीय गारद के विद्रोह और यूनानियों के शासक असक़फ़ माकारयोस के अपदस्थ हो जाने के कारण तुर्की की सेना के बहाना मिल गया और उसने उत्तरी साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो देश के क्षेत्रफल का 40 प्रतिशत है, कब्ज़ा कर लिया। 


2005- कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages