आज का इतिहास 18 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 18 जुलाई

Share This
871- ईसवी को ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य 25 वर्षों तक जारी रहने वाले युद्ध का क्रम आंरभ हुआ। इन लड़ाइयों में ब्रिटेन के युवा बादशाह सम्राट अलफ्रेड नायक के रूप में देखे जाते थे।

1630- स्पेन की सेना ने मंटुआ प्रांत पर कब्जा किया।

1737- बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।

1743- न्यूयार्क के साप्ताहिक अखबार में आधे पृष्ठ पर विज्ञापन प्रकाशित हुआ जोकि किसी भी अखबार में पहली बार आधे पेज पर प्रकाशित होने वाला विज्ञापन था।

 1781- ईसवी को ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। वे टेलेस्कोप द्वारा जो उन्होंने स्वयं ही बनाया था, ग्रह देख रहे थे जिसके दौरान उन्हें पता चला कि आकाशगंगा ऐसे ग्रहों का महान समूह है कि सौरमंडल उसका बहुत छोटा सा भाग है। हरशल ने इसी प्रकार कई अन्य ग्रहों की खोज की। 

1857- बम्बई विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1931- पहला एयर कंडीशंड जहाज ‘मरिपोसा’ लांच किया गया।

1947- को भारतीय संसद ने विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया। भारत पर युरोपियों का वर्चस्व 16वीं शताब्दी में आरंभ हुआ। 18वीं शताब्दी में भारत पर अपने वर्चस्व को मज़बूत बनाने के लिए फ्रांस और ब्रिटेन के मध्य प्रतिस्पर्धा तेज़ हो गयी जिसमें ब्रिटेन को सफलता मिली। उसके बाद से ब्रिटेन ने भारतीय स्रोतों की लूट- खसोट के लिए प्रयास और तेज़ कर दिये और इस देश की जनता पर अपने दबावों में भी वृद्धि कर दी।

1951- उरूग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

1968- कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई। 

1980- पहले भारतीय उपग्रह ‘रोहिणी-1’ का प्रक्षेपण किया गया।

1985- सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages