आज का इतिहास 17 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 17 जुलाई

Share This
1549 - बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।

1712 - इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।


1775 - पहले सैन्य अस्पताल को मंजूरी दी गयी।


1912 - अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।


1913- ईसवी को फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ। आरंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वे विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तीन विषयों दर्शनशास्त्र, साहित्य तथा संस्कृति व सभ्यता में डाक्ट्रेट किया। फ्रांस पर जर्मनी के अधिकार के दौरान उन्होंने हिटलर के फ़ासीवाद का विरोध किया जिसके चलते उन्हें वर्ष 1940 से 1943 तक जर्मनी की जेल में रहना पड़ा जो युद्द बंदियों के लिए बनाई गई थी।


1948 - देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।

1950 - पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।


1968- ईसवी को इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया। इसके बाद राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान आरिफ़ को अपदस्थ कर दिया गया बास पार्टी के सत्ता में पहुंचने के बाद पार्टी के दूसरे नंबर के नेता के रूप में सद्दाम, ने विरोधियों का दमन आरंभ किया सद्दाम ने बड़ी ही बर्बरता का प्रदर्शन करके देश में आतंक फैला दिया। वर्ष 1979 में सद्दाम ने दबाव डालकर हसन अलबक्र को अपदस्थ कर दिया और देश की बागडोर अपने हाथ में ले ली।


1972 - पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।

1976 - 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू।


1790- ईसवी को स्काटलैंड के दार्शनिक और अर्थ शास्त्री एडम स्मिथ का निधन हुआ। वे सन 1723 ईसवी में जन्मे थे आरंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने ग्लास्को और आक्सफोर्ड विश्वविद्यालयो में उच्च शिक्षा ग्रहण की और फिर ग्लास्को विश्वविद्यालय में पढ़ाने लगे। वह वैसे तो दर्शनशास्त्र पढ़ाते थे किंतु साथ ही अर्थशास्त्र के भी अध्ययन में व्यस्त थे। उन्हें नवीन अर्थ शास्त्र का जनक कहा जाता है। 


1995 - फार्ब्स पत्रिका ने बिल गेट्स को विश्व का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages