आज का इतिहास 15 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 15 जुलाई

Share This
1588- ईसवी को इगिलिश चैनल में ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौ सेना के मध्य युद्ध छिड़ गया। स्पेन का युद्ध बोड़ा अजेय माना जाता था। इस युद्ध में स्पेन की 135 बड़ी युद्धक नौकाओं ने स्कॉटलेंड की रानी मेरी स्टीवर्ट की हत्या का प्रतिशोध लेने के लिए ब्रिटेन पर आक्रमर्ण किया था किन्तु तीन चक्रवात के कारण 85 युद्धक नौकाएं डूब गयी और स्पेन के अजेय बेड़े को भी पराजय का सामना करना पड़ा।

1795- ‘ला मारसेइलेसी’ फ्रांस का राष्ट्रगान बना।

1923- इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।


1926- बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।


1944- ईसवी को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने जापान पर वयापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की। यह बमबारी हज़ारों युद्धक विमानों द्वारा की गई और जापान की पराजय तक जारी रही।


1955- प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।

1968-अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत।


1970- डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हरा कर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।


1986-  महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

1997- इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर हत्या।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages