क्या आप जानते हैं ? Do you Know? - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

क्या आप जानते हैं ? Do you Know?

Share This
  • विष्णु प्रभाकर 97 वर्ष तक जिये और अपने पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को दान कर गए।
  • जलेबी भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान के साथ-साथ लगभग सभी अरब देशों में भी खूब शौक से खाई जाती है।




  • मई, 1826 में कलकत्ता से साप्ताहिक आवृत्ति में प्रकाशित उदंत मार्तंड हिंदी का प्रथम समाचार पत्र था।
  • मंगलकारक स्वस्तिक शब्द सु+अस+क से बना है। 'सु' का अर्थ है अच्छा, 'अस' का 'सत्ता' या 'अस्तित्व' और 'क' का करने वाला।
  • संजीवनी रामायण काल से भी प्राचीन वनस्पति है जिसका उपयोग आज भी आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है।
  • विश्व में नीबू के उत्पादक देशों में भारत का नाम सर्वोपरि है।
  • चिरौंजी या चारोली, पयार या पयाल नामक वृक्ष के फलों के बीज की गिरी है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।
  • कंबोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर है।
  • रॉकेटों का सामरिक प्रयोग पहली बार चीन ने 1232 में मंगोलों के खिलाफ़ किया था।
  • २६ जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया दिवस मनाया जाता है जो 1788 में आस्ट्रेलिया के ब्रिटिश उपनिवेश बनने का उत्सव है।
  • कि विश्व की सबसे लंबी नदी नील का स्रोत विक्टोरिया झील है।
  • मिस्र में 138 पिरामिड हैं लेकिन इनमें से गीज़ा का सिर्फ एक विशालकाय पिरामिड ही विश्व के सात आश्चर्यों की सूची में है।
  • भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज की अभिकल्‍पना पिंगली वैंकैया नामक एक युवक ने सन 1921 में की थी।
  • भारत में 500 से अधिक वन्य प्राणी अभयारण्य हैं, जिसमें से 28 बाघ संरक्षण के लिए आरक्षित हैं।
  • हिंदी का सबसे पहला उपन्यास नूतन ब्रह्मचारी 1886 में सुप्रसिद्ध हिंदी गद्यकार  बालकृष्ण भट्ट द्वारा लिखा गया था।
  • पटना से हाजीपुर गंगा नदी पर बना महात्मा गांधी सेतु दुनिया का सबसे लम्बा एक ही नदी पर बना सड़क पुल है।
  • कथाकार प्रेमचंद ने एक फिल्म की कहानी भी लिखी थी। यह फिल्म 1934 में मजदूर नाम से बनी थी।
  • डा. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिंदी साहित्य में डी. लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय विद्यार्थी थे।
  • कि रामायण सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि थाइलैंड में भी पढ़ी जाती है। थाइलैंड में पढ़ी जाने वाली रामायण का नाम ‘रामाकिन’ है।
  • 1557 में दीपावली के दिन ही अमृतसर के स्वर्णमंदिर की नींव रखी गई थी और भूमि पूजन हुआ था।
  • जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर ने दीपावली के ही दिन पावापुरी में निर्वाण प्राप्त किया था।
  • बारह वर्ष के वनवास के बाद पांडव जिस दिन हस्तिनापुर लौटे वह दिन भी कार्तिक की अमावस्या का था।
  • तमिलनाडु के तंजावुर नगर में स्थित वृहदेश्वर मंदिर विश्व का पहला ऐसा मंदिर है जो ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है।
  • विश्व का सर्वोच्च क्रिकेट मैदान भारत में हिमाचल प्रदेश के चैल शहर में समुद्र की सतह से 2444 मीटर की ऊँचाई पर हैं।
  • विश्व के सबसे पहले विश्वविद्यालय का निर्माण भारत के नालंदा नगर में ईसा से 700 वर्ष पहले हुआ था।
  • कि मानव जाति के सर्व प्रथम चिकित्सा विज्ञान आयुर्वेद को महर्षि चरक ने 2500 वर्ष पूर्व भारत में जन्म दिया था। 
  • कि आयुर्वेद मानव जाति का पहला चिकित्सा विज्ञान माना जाता है इसका आविष्कार भारत में 2500 वर्ष पूर्व महर्षि चरक ने किया था।
  • कि साँप सीढ़ी के खेल का आविष्कार 13वीं शताब्दी में भारत में संत ज्ञानदेव ने किया था और इसका नाम रखा था मोक्षपथ।
  • कि संस्कृत साहित्य का अधिकतर साहित्य पद्य में रचा गया है, जब कि अन्य भाषाओं का ज़्यादातर साहित्य गद्य में पाया जाता है!
  • कि सन 1896 तक एकमात्र भारत से ही ऐसा देश था जहाँ से सारे विश्व को हीरों की आपूर्ति की जाती थी।
  • कि सन 1843 में सर हेनरी कोल जे.सी. हॉर्सले के निर्देश पर इंग्लैंड में पहली बार क्रिसमस कार्ड छपवाए और बेचे गए थे।
  • जापान में 1 जनवरी को नववर्ष का स्वागत मंदिर में 108 घंटियाँ बजा कर किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages