परीक्षोपयोगी नोट्स, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

परीक्षोपयोगी नोट्स,

Share This

1. हाल ही में कौन–सा दक्षिण एशियाई देश विश्व बैंक की एजेंसी माइगा का 181 वाँ सदस्य बना? – भूटान
2. किस देश ने परमाणु संयंत्रों के बड़े नेटवर्क का विस्तार करने हेतु परमाणु बिजली विस्तार परियोजना शुरू की? – चीन
3. हाल ही में केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों को किस डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा प्रदान की है? – जीवन प्रमाण
4. निकाय चुनाव में अनिवार्य मतदान का प्रावधान करने वाला देश का प्रथम राज्य कौन–सा है? – गुजरात
5. प्लेट्स ग्लोबल 250 रैंकिंग में सबसे ऊँची रैंक पाने वाली भारतीय ऊर्जा कंपनी कौन–सी है? – ओएनजीसी
6. हाल ही में जापान की सॉफ्टबैंक कंपनी ने भारत में 10 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है। सॉफ्टबैंक किस क्षेत्र से संबंधित कंपनी है? – दूरसंचार
7. हाल ही में फुटबाल खिलाड़ी लियोनल मेसी चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका संबंध किस देश से है? – अर्जेंटीना
8. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका संबंध किस खेल से है? – मुक्केबाजी
9. किस देशों ने जर्मन नाजी साम्राज्य में बड़े पैमाने पर मारे गए यहूदियों में से बचे हजारों यहूदियों के लिए मुआवजा देने हेतु 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए? – फ्रांस – अमेरिका
10. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ साइबर सुरक्षा और ग्रीन आईसीटी के क्षेत्र में सहयोग करने का निर्णय लिया? – जापान
11. हाल ही में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में सड़क निर्माण परियोजनाओं हेतु कितने करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है? – रु. 90 करोड़
12. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने ओएनजीसी की गैस खोज परियोजना में देरी की जाँच के लिए किस समिति का गठन किया है? – तालुकर समिति
13. एफआईआई (FII) द्वारा 75% हिस्सेदारी प्राप्त करने वाली पहली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी कौन–सी है? – एचडीएफसी
14. हाल ही में किस कंपनी ने भारतीय भाषा इंटरनेट गठबंधन बनाने की घोषणा की है? – गूगल
15. हाल ही में भारती ने किस देश को हराकर तीसरी महिला सैफ चैंपियनशिप जीती? – नेपाल
16. डेविस कप–2014 का खिताब किस देश ने जीता? – स्विट्जरलैंड
17. हाल ही में यूनाइटेड किंगडम ने मीना सलमान बंदरगाह पर एक स्थायी नौसेना बेस स्थापित करने के लिए किस खाड़ी देश के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए? – बहरीन
18. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट के विकास के लिए अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए? – रूस
19. हाल ही में किस मंत्रालय ने मैत्रेयी अंतरराष्ट्रीय विजिटिंग प्रोफेसरशिप का आरंभ किया है? – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
20. हाल ही में भारत–रूस अंतर ​सरकारी आयोग का बीसवाँ सत्र किस स्थान पर आयोजित किया गया? – नई दिल्ली
21. किस बैंक ने फेसबुक आधारित धन हस्तांतरण प्लेटफार्म केपे की शुरूआत की है? – कोटक महिंद्रा
22. हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कनाडा के किस प्रांत से तरलीकृत प्राकृतिक गैस प्राप्त करने के लिए 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश करने की घोषणा की है? – ब्रिटिश कोलंबिया
23. कुछ ही ​घंटों में दुनिया के किसी भी कोने में स्थित लक्ष्य को बेधने में सक्षम एडवांस हाइपरसोनिक वेपन का किस देश द्वारा किया गया पहला परीक्षण विफल हो गया? – अमेरिका
24. किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने विश्व कप 2015 का एंबेस्डर नियुक्त किया है? – विराट कोहली
25. हाल ही में दक्षिण कोरिया के जेजू में आयोजित आठवीं विश्व ​महिला मुक्केबाज चैंपियनशिप देवी और स्वीटी ने अपने–अपने वर्ग में कौन–सा पदक जीता? – रजत
26. हाल ही में लुइस हैमिल्टन अबु धाबी ग्रां पी जीतकर दूसरी बार फार्मूला वन विश्व चैंपियन बने। उनका संबंध किस टीम से है? – मर्सिडीज
27. किस देश ने दक्षिण चीन सागर विवाद को हाल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता को खारिज कर दिया है? – चीन
28. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने संविधान में संशोधन करने के प्रयास के फलस्वरूप जनता के हिंसक विरोध के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया? – बुर्किनाफासो
29. किस शहर ने भारत में वर्ष 2014 में सबसे अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या दर्ज कराई? – मुंबई
30. वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन–2015 हेतु कौन–सा देश सहयोगी बना? – अमेरिका






1. किस ऑनलाइन विक्रेता कंपनी ने किसानों हेतु 'द एग्री स्टोर' शुरू करने की घोषणा की है? – स्नैपडील डॉट कॉम
2. पुणे में आयोजित 58वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरूषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में  किसने स्वर्ण पदक जीता? – हरिओम सिंह
3. कबड्डी विश्व कप–2014 का पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों का खिताब किस देश ने जीता? – भारत
4. उत्तरी श्रीलंका में इरकॉन द्वारा स्थापित जाफना–कनकसंथुरई रेल ट्रैक के निर्माण में किस देश ने सहयोग किया? – भारत
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घरों और सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था हेतु एलईडी आधारित राष्ट्रीय कार्यक्रम कब शुरू किया? – 5 जनवरी, 2015
6. केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गयी बेजबरुआ समिति का संबंध किससे है? – उत्तर–पर्व के लोगों की सुरक्षा
7. निजी क्षेत्र के  किस बैंक ने 'कांटेक्टलेस कार्ड' जारी किया है? – आईसीआईसीआई
8. किस देश की सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज में बदलाव के लिए जनमत संग्रह कराए जाने पर अपनी सहमति प्रदान की है? – न्यूजीलैंड
9. दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित दूसरे एशियाई पैरा खेलों में कुल कितने पदक जीते? – 6
10. बिल गेट्स ने किस बीमारी की रोकथाम के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर दान देने की घोषणा की है? – मलेरिया
11. 15वाँ भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया? – नई दिल्ली
12. राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग विधेयक–2014 ​कौन–सा संवैधानिक संशोधन विधेयक होगा? – 121वाँ
13. केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए किस एकीकृत मोबाइल एप की शुरुआत की है? – हिम्मत
14. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट–2014 का खिताब किस टीम ने जीता? – एटलेटिको डि कोलकाता
15. किस राज्य ने ऑनलाइन आरटीआई आवेदन करने की सुविधा शुरू की है? – महाराष्ट्र
16. डेबिट कार्ड पर समान मासिक किस्त (EMI) की सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला बैंक कौन–सा है? – आईसीआईसीआई
17. 58वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपिनयशिप–2014 में भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कितने मीटर एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता? – 10 मी
18. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं? – फिजी
19. 13वाँ 'प्रवासी भारतीय दिवस 2015' कहां आयोजित किया गया? – गांधीनगर ने
20. आईएनजी वैश्य बैंक का किस बैंक में विलय किया गया है? – कोटक महिंद्रा
21. ​किस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय जूनियर बिलियड्र्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में दोहरा खिताब जीता? – इशप्रीत चड्ढ़ा
22. किन देशों ने द्विपक्षीय अनुसंधान एवं नवाचार रिश्तों को बढ़ाने हेतु न्यूटन–भाभा कोष की घोषणा की? – भारत व ब्रिटेन
23. जी–20 शिखर सम्मेलन–2014 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के किस शहर में किया गया? – ब्रिस्बेन
24. किस राज्य की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष कर दिया है? – हरियाणा
25. किस राज्य ने आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर एमएलए आदर्श ग्राम योजना का आरंभ किया है? – गुजरात
26. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने किस अफ्रीकी देश में न्याबोरोंगो हाइड्रो पावर प्लांट शुरू किया? – रवांडा
27. हाल ही में दोहा (कतर) में आयोजित भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलकों ने कितने पदक प्राप्त किए? – 14
28. केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने देशों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन स्कीम शुरू की? – 43
29. केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक–2014 किस राज्य में महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की अनुमति प्रदान करता है? – बिहार

30. विश्व आर्थिक फोरम द्वारा जारी यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक–2013 में भारत को कौन–सा स्थान प्राप्त हुआ है? – 65वाँ 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages