क्या आप जानते है ? - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

  • बाबर अपने समय की सामान्य रूप से बोली जाने वाली भाषा फ़ारसी में प्रवीण था, पर उसकी मातृभाषा चागताई थी और उसने अपनी आत्मकथा बाबरनामा चागताई में ही लिखी।
  • याहू डॉट कॉम का नाम पहले "जेरीज गॉइड टू वर्ल्ड वाइड वेब"  था अप्रैल 194 में इसे बदल कर याहू डॉट कॉम कर दिया गया।
  • आलू का सर्वप्रथम साहित्यिक उल्लेख लगभग 2000 वर्ष पूर्व महर्षि वात्स्यायन विरचित कामसूत्र के चतुर्थ अधिकरण के प्रथम अध्याय के 29वें सूत्र में मूली-पालकी के साथ हुआ है।
  •  गुड़हल की दो सौ से अधिक प्रजातियाँ होती है और इसका उपयोग केश-तेल से लेकर चाय तक अनेकों वस्तुओं में होता है।
  • भारत का सबसे बड़ा हीरा ग्रेट मुग़ल जब 1650 में गोल कुंडा की खान से निकला तो इसका वजन 787 कैरेट था।
  • विश्व में पक्षियों की 8650 प्रजातियाँ हैं जिसमें से 1230 भारत में पाई जाती हैं।
  • सदा-बहार पौधा बारूद जैसे विस्फोटक को पचाकर उन्हें निर्मल कर देता है।
  • कुम्हड़े की प्रजाति मैक्सिमा का वजन 34 किलोग्राम सो भी अधिक होता है।
  • मुग़ल उद्यान, दिल्ली में अकेले गुलाब की ही 250 से अधिक प्रजातियाँ हैं।
  • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन इतना प्रसाद बँटता है कि 500 रसोइए और 300 सहयोगी रोज़ काम करते हैं।
  • मध्य प्रदेश के साँवेर गाँव में स्थित हनुमान जी का मंदिर उलटे हनुमान के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें स्थापित मूर्ति का सिर नीचे और पैर ऊपर हैं।
  • कालिदास के गीति काव्य ऋतुसंहार के छै सर्गों में उत्तर भारत की छै ऋतुओं का विस्तृत वर्णनकिया गया है।
  •  टाटा नैनो विश्व की सबसे सस्ती कार है इसका दाम 1 लाख भारतीय रुपये है।
  •  चंद्रयान चंद्रमा की ओर भेजा जाने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष यान है।
  •  वीरावल के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के उद्धारकों में कुमारपाल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
  •  26 नवंबर को मुंबई में आतंक का निशाना बने लियोपोल्ड कैफ़े का प्रारंभ 1981 में तेल की दूकान के रूप में हुआ था।
  •  पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में मलयालम कवि गोविन्द शंकर कुरुप को दिया गया था।
  •  बिच्छू की लगभग 2000 जातियाँ होती हैं जो न्यूजीलैंड व अंटार्कटिक छोड़कर विश्व के सभी भागो में पाई जाती हैं।
  •  घर घर में गाई जाने वाली आरती ओम जय जगदीश हरे के रचयिता पं. श्रद्धाराम शर्मा थे।
  • सन 2008 के लिए हिन्दी का साहित्य अकादमी पुरस्कार सुप्रसिद्ध लेखक गोविंद मिश्र को प्रदान किया गया है।
  • मध्यकालीन इतिहास के अत्यंत संपन्न विजयनगर शहर में अब कोई नहीं रहता, यह नगर हम्पी खंडहरों के नाम से प्रसिद्ध है।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार, सन 1954 से हर वर्ष भारतीय भाषाओं में साहित्य की उत्कृष्ट कृतियों को दिया जाता है।
  • मानव शरीर में जितनी मानव कोशिकाएँ है, उस से लगभग 10 गुना अधिक जीवाणु कोष है।
  • भारत रत्न नामक सम्मान की स्थापना २जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
  • रामस्वामी वेंकटरमण सबसे लंबी आयु प्राप्त करनेवाले भारतीय राष्ट्रपति थे उनका देहांत 98 वर्ष का आयु में हुआ।
  • संगीत में एक विशेष राग वसंत ऋतु के नाम पर बनाया गया है जिसे राग बसंत कहते हैं।
  • फिनलैंड में कुल 1,87,88 झीलें हैं जिसके कारण इसे झीलों का देश भी कहते हैं।
  • बाँस तेज़ी से बढ़ता है और इसकी कुछ प्रजातियों की बढ़वार साल के कुछ दिनों में 1 मीटर प्रति घंटा तक पहुँच जाती है।
  • उच्च घनत्व के कारण मृत सागर में तैराकों का डूबना असंभव है इसी कारण इसमें कोई मछली जीवित नहीं रह सकती।
  • होली का पर्व राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, प्रह्लाद-होलिका और कंस-पूतना जैसे पौराणिक चरित्रों से जुड़ा हुआ है।
  • गुझिया उत्तर भारत में होली के अवसर पर बनाई जाती है जब कि दक्षिण भारत में दिवाली के अवसर पर।
  • इटली की प्रसिद्ध कॉफी, कैफ़ै लैट्टे में एक भाग एस्प्रेसो और तीन भाग गर्म दूध का मिश्रण होता है।
  • अलकनंदा की पाँच सहायक नदियाँ हैं जो गढ़वाल क्षेत्र में 5 अलग अलग स्थानों पर अलकनंदा से मिलकर पंच प्रयाग बनाती हैं।
  • भारत की पहली कार्टून पत्रिका शंकर्स वीकली का प्रकाशन कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लई ने 1948 से 1975 तक किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages