1809- जर्मनी के संगीतकार फलिक्स मेन्डलसन बारटोल्डी का हैमबर्ग नगर में जन्म हुआ। बाल्यकाल से ही उन्हें संगीत से गहरा लगाव हो गया और युवावस्था तक पहुँचते पहुँचते उन्हें जर्मनी के बड़े कलाकारों में गिना जाने लगा।
1815- विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विट्जरलैंड मेें खोला गया।
1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान स्वेज़ नहर पर, जो ब्रिटेन के नियंत्रण में थी, जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने आक्रमण किया चूँकि स्वेज़ नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है इस लिए दोनों पक्षों के लिए इस नहर पर अधिकार करना अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभदायक था। यदि यह नहर ब्रिटेन के अधिकार से निकल जाती तो एशिया में उसके उपनिवेश खतरे में पड़ जाते। इसी लिए ब्रिटिश सैनिकों ने संयुक्त सेना के आक्रमण का कड़ा प्रतिरोध किया और आक्रमणकारियों को पराजित किया।
1916- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1925- बम्बई (अब मुंबई) से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा शुरुहुई।
1943- जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ। इसमें सोवियत संघ की सेना को विजय प्राप्त हुई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने सोवियत संघ के बड़े भाग पर अधिकार कर लेने के बाद महत्वपूर्ण नगर स्टालिनग्राड पर 17 जुलाई सन 1942 से आक्रमण आरंभ किया किंतु भीषण सर्दी और खाद्य सामग्री के अभाव और इसी प्रकार सोवियत संघ की सेना के निरंतर आक्रमण के कारण जर्मन सेना घिर गयी और भारी क्षति उठाने के बाद उसने हथियार डाल दिए।
1966- रुस का चालक रहित अंतिरक्ष यान लूना 9 चंद्रमा पर पहली बार पूर्ण नियंत्रण में रहते हुए उतरा।
1970- ओडिशा के तल्चर शहर में देश की पहली और विश्व की सबसे लंबे कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी गयी।
1972- जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।