1847- मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गई।
1895- अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
1920- लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरु।
1945- द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी की निश्चित पराजय के चिन्ह दिखाई पड़ने के बाद क्रिमिया प्रायद्वीप में याल्टा नामक बैठक हुई। यह प्रायद्वीप रूस के दक्षिण में कालासागर के तट पर स्थित है। इसमें अमरीका सोवियत संघ और ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया। इस बैठक का उददेश्य द्वितीय विश्व युद्ध में ग्रस्त देशों की अंतिम राजनैतिक एवं सैनिक स्थिति की समीक्षा करना था। इस सम्मेलन में जर्मनी से बिना किसी शर्त के हथियार डलवाने पर अंतिम निर्णय लिया गया और यह भी तय हुआ कि जर्मनी की पराजय के बाद अमरीका ब्रिटेन और रूस की सरकारें जर्मनी के अधीन क्षेत्रों का एक एक भाग अपने अधिकार में लेंगी इसी प्रकार फ़्रांस को भी इस बॅटवारे में एक भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।
1895- अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
1920- लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरु।

1948- श्रीलंका को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली। और आज के दिन को इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित यह देश 16वीं शताब्दी के मध्य में पुर्तग़ाल और फिर हालैंड के अधिकार में चला गया और सन, 1798 ईसवी से यह औपचारिक रूप से ब्रिटेन का उपनिवेश बन गया। प्रथम विश्व युद्ध के आरंभिक वर्षों में इस देश में स्वतंत्रता आंदोलन आरंभ हुआ। सन 1931 में ब्रिटेन को श्रीलंका में संसद तथा प्रशासनिक परिषद के गठन पर विवश होना पड़ा किंतु उस उसम तक इस देश को विदेश नीतियों में स्वावलंबन नहीं मिला था। इसी कारण इस देश की जनता का संघर्ष जारी रहा।
1974- महान भौतिकशास्त्री सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन।
1976- को ग्वाटेमाला के निकट भयानक भूकम्प आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 दशमलव 5 मापी गयी। इसमें 23 हज़ार लोग मारे गये और लगभग 15 लाख बेघर हो गये थे।