पाई दिवस : 14 मार्च., - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

पाई दिवस : 14 मार्च.,

Share This
पाई दिवस 14 मार्च -
पाई दिवस (संकेत चिह्न : π) (3/14) अर्थात् मार्च 14 को मनाया जाता है। पाई यानी 22/7 एक विकट संख्या है। गणित, विज्ञान और अभियांत्रिकी के कई महत्त्वपूर्ण फ़ॉर्मूले इस पर आधारित हैं। ज्यामिती में किसी वृत्त की परिधि की लंबाई और व्यास की लंबाई के अनुपात को पाई कहा जाता है।
प्रत्येक वृत्त में यह अनुपात 3.141 होता है लेकिन दशमलव के बाद की पूरी संख्या का अब तक आंकलन नहीं किया जा सका है इसलिए इसे अनंत माना जाता है। π (पाई) = 22 / 7 = 3.141592653589...
शुरुवात - राष्ट्रीय पाई दिवस 2009 के पाई दिवस पर यू. एस. हाउस ऑफ़ रेप्रेजेंटेटिव्स ने इस तिथि को राष्ट्रीय पाई दिवस’ के रूप में स्वीकार किया।
विशेष -
➨ पाई का सर्वप्रथम प्रयोग - 1706 में विलियम जोंस ने किया।
➨ मार्च 14 है, 3/14 यह तारिख विशेषकर गणितप्रेमियों के लिए, विशिष्ट तिथि प्रतिनिधित्व करती है गणित के एक विशेष चिह्न π (3.14) का। π जो कि अनुपात प्रदर्शित करता है वृत्त की परिधि और इसके व्यास/त्रिज्या का।
➨  इस तिथि के समीपवर्ती एक और तिथि है 22 जुलाई या 22/7 जो कि पाई एप्रोक्सिमेशन दिवसके रूप में मनाया जाता है जो कि फ्रैक्शन पद्धति में पाई के मान के सदृश्य ही है।
➨ संयोग से प्रख्यात भौतिकविद और चिन्तक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्मदिवस (14 मार्च 1879) भी है। जिस परमाणु उर्जा के रचनात्मक उपयोग का उन्होंने स्वपन देखा था।
➨ जापान के एक इंजीनियर ने पाई का पूर्ण मान निकालने की लगातार 90 दिनों तक जी तोड़ मेहनत की, लेकिन पाई की गणना खत्म नहीं हुई। इस दौरान उसने दशमलव के बाद पांच हज़ार अरब अंकों तक पाई का मान निकाला।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Pages