मुर्गी पहले आई या अंडा, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

मुर्गी पहले आई या अंडा,

Share This
पहले अंडा आया या मुर्गी ? यह सवाल हजारो वर्षो से लोगो को परेशान करता आया है। लेकिन अब वैज्ञानिको ने इस यक्ष सवाल का जवाब ढूंढ निकालने का दावा किया है। शेफील्ड और वारविक विश्वविधालय के वैज्ञानिको के एक दल ने दावा किया है की धरती पर अंडे से पहले मुर्गी का जन्म हुआ था। वैज्ञानिको ने पाया की ओवोक्लाइडिन नाम का प्रोटीन अंडे के खोल के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण होता है। 
उन्होंने बताया की यह प्रोटीन मुर्गी के अंडाशय से पैदा होता है इसलिए पहले अंडा आया या मुर्गी अब यह पहेली सुलझ गयी है। वैज्ञानिको ने कहा पहले मुर्गी आयी फिर अंडा पैदा हुआ। डेली एक्सप्रेस के मुताबिक रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है की प्रोटीन पैदा करने वाली मुर्गिया पहले कैसे आयी। इस दल ने अंडे के खोल को देखने के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर हेक्टर का इस्तेमाल किया है। शोध से जुड़े प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कोलिन फ्रीमैन ने कहा, 'लंबे समय से यह संदेह बना हुआ था कि अंडा पहले आया लेकिन अब हमारे पास वैज्ञानिक सबूत है जो हमें बताता है कि मुर्गी पहले आई।'
तो इस प्रकार वैज्ञानिको को पता चला की अंडे से पहले मुर्गी आई थी। और इसका निर्माण कैसे हुआ यह जानकारी हमे प्राप्त हो गई है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Pages