दुनिया का सबसे पुराना शुक्राणु अंटार्कटिका में मिला.., - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

दुनिया का सबसे पुराना शुक्राणु अंटार्कटिका में मिला..,

Share This
वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में एक कोकून के जीवाश्म के ऊपरी परत में संलग्न करीब पांच करोड़ साल से भी पुराने एक जीव के शुक्राणु की खोज की है। अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि कमि या जोंक के समान जाति वाली कोई प्राचीन प्रजाति के जीव ने संसर्ग के दौरान कोकून निर्माण की प्रक्रिया में यह शुक्राणु इसके अंदर छोड़ दिया होगा।
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि उसकी दीवार के घेरे के कठोर होने से पहले कोकून में यह शुक्राणु फंस गया।

उन्होंने बताया कि कोकून के कारण शुक्राणु कोशिका संरक्षित रही जबकि लाखों वर्षों तक यह जीवाश्म के रूप में ही रहा। प्राकृतिक इतिहास पर स्वीडन के संग्रहालय में एक जीवाश्म विशेषज्ञ और शोध के प्रमुख लेखक बेंजामिन बोमफ्ल्यूर ने बताया, अंटार्कटिका में जोंक के कोकून में शुक्राणु की हमारी यह खोज अब तक की सबसे पुरानी जीव शुक्राणु है और भूवैज्ञानिक रिकॉर्ड में इस तरह का यह सबसे छोटा जीवश्म है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, अनुसंधानकर्ताओं को यह कोकून अंटार्कटिका अभियान के दौरान छोटे कशेरूकी जीवों के अवशेषों की बारीकी से जांच पड़ताल के दौरान मिला। उन्होंने जीवाश्म की परत और इसके ऊपर मौजूद कणों की जांच के लिए एक उच्च मैग्निफिकेशन वाले स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया। इसके अलावा उन्होंने स्वीटजरलैंड में कोकून की आंतरिक संरचना की छवि प्राप्त करने के लिए एक पार्टिकल एक्सीलेटर से उच्च शक्ति वाली एक्स-रे का भी इस्तेमाल किया।


ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Pages