आज का इतिहास 8 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 8 जुलाई

Share This
1833- रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए। 

1880- को फ़्रांसीसी दार्शनिक व फ़्रिनॉलजी अर्थात खोपड़ी के ज्ञान की आधार रखने वाले वैज्ञानिक पियर पॉल ब्रोका का निधन हुआ। वे वर्ष 1824 में फ़्रांस में जन्मे थे। आरंभिक शिक्षा के पश्चात उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया तथा चिकित्सा के क्षेत्र में शल्य चिकित्सक बने। ब्रोका ने साथ ही साथ शोध कार्य भी जारी रखा यहां तक कि उन्होंने मस्तिष्क में फोड़े के उपचार के लिए उसमें चिकित्सकों के लिए विशेष आरी और ड्रिल से छेद किया। फ़्रांस के इस चिकित्सक ने मृतकों की खोपड़ियों पर शोध जारी रखते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण खोज की। 


1954-प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्व की सबसे बड़ी नहर पंजाब की भाखड़ा-नंगल पर जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की। 

1956- ईसवी को इतालवी विचारक व लेखक ज्योवानी पापिनी का निधन हुआ। 1881 में इटली के फ़्लोरेंस नगर में उनका जन्म हुआ। ज्योवानी पापिनी का बचपन और लड़कपन कठिनाइयों में बीता। ज्ञान प्राप्ति की जिज्ञासा के कारण वे सार्वजनिक पुस्तकालय तक पहुंचे और इस प्रकार उन्होंने अपने ज्ञान में वृद्धि की और धीरे धीरे साहित्य में उनकी क्षमता उभर कर सामने आयी। पापिनी ने युवावस्था में अपने जीवन पर आधारित एक किताब लिखी जिसमें धर्म में उनकी आस्था न होने तथा उनकी मानसिक उलझनों का चित्रण था। 


1994- ईसवी को उत्तरी कोरिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और इस देश की कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव किम ईल सुंग का निधन हुआ।वे सन 1912 ईसवी में जन्में थे। उन्होंने बड़ी तेज़ी से प्रगति की और कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया और सन 1948 में वे प्रधान मंत्री बने कोरिया युद्ध के दौरान वे सेना प्रमुख थे और सन 1972 में उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति बने वे कोरिया प्रायद्वीप के विभाजन और इस क्षेत्र में विदेशी शक्तियों विशेषकर अमरीका के हस्तक्षेप के कठिन समय में उत्तरी कोरिया के नेता थे। 

1997-उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। 

2014-जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Pages