आज का इतिहास 29 जून - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 29 जून

Share This
1913- ईसवी को यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध आरंभ हुआ जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है। प्रथम बाल्कान युद्ध में उस्मानी शासन का भाग रह चुके बुल्गारिया, रोमानिया, यूनान और सर्बिया ने इस साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह किया था तथा उस्मानी साम्राज्य की कमज़ोर स्थिति का लाभ उठाते हुए उसके नियंत्रण से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली थी।

1970- पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मुश्ताक अहमद का जन्म 28 जून, 1970 को पंजाब में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व लैग ब्रैक गुगली गेंदबाज थे। वैसे टीम में उनकी मुख्य भूमिका एक गेंदबाज की थी।

1976- ईसवी को सिशेल्स द्वीप समूह को स्वतंत्रता मिली इसके बाद से यह दिन इस देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटठारहवीं ईसवी शताब्दी के मध्य तक इस क्षेत्र पर पुर्तगालियों का अधिकार रहा किंतु उस समय तक इस क्षेत्र से सारे द्वीपों की खोज नहीं हुई थी। इसी समय से यहां फ्रांस का प्रभाव बढ़ने लगा अटठारहवीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में जब फ्रांस की क्रांति अपने चरम पर थी अफ्रीक़ा में तैनात ब्रिटिश सेनाओं ने सिशेल्स पर क़ब्ज़ा कर लिया।

1991 को सोवियत संघ के विघटन के बाद पूर्वी ब्लाक के देशों का आर्थिक सहयोग संघ कामकोन को हंग्री की राजधानी बोडापेस्ट में एक सम्मेलन में भंग कर दिया गया। इस का गठन वर्ष 1949 में हुआ जिसका उद्देश्य सोवियत संघ के नेतृत्व वाले पूर्वी ब्लाक के देशों की अर्थ व्यवस्था को एक दूसरे से जोड़ना था।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Pages