आज का इतिहास 27 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 27 जुलाई

Share This
1772- ईसवी को तीन बड़ी शक्तियों रुस ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये।  इन तीनों शक्तियों ने पोलैंड को भ्रष्टचार और विनाश से बचाने के बहाने आपस में बॉट लिया।

1824- ईसवी को फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ। वे फ्रांस के सैनिक जनरल और लेखक एलेग्ज़न्डर डोमास वरिष्ठ के पुत्र थे। उन्होंने अपना बचपन कठिन परिस्थितियों में बिताया जिसे उन्होंने अपने लेखों में प्रतिबिंबित भी किया है। उन्होंने कई ड्रामे लिखे जिनमें अच्छी सामाजिक परम्पराओं को प्रचलित करने का प्रयास किया।

 1844- ईसवी को ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रासायन शास्त्र और भौतिक शास्त्र के क्षेत्रों में कई अविष्कार किए। डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक हैं। वे रंगों की मिलावट और उन्हें एक दूसरे से अगल करने से सामने आने वाले प्रभाव के खोजकर्ता हैं।

1967- ईसवी को इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म 27 जुलाई, 1967 को वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Pages