1750- ईसवी को आज के दिन जर्मनी के संगीतकार यूहन सिबैस्टियन बाख़ का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बचपन से ही संगीत की शिक्षा आरंभ की और बहुत कम समय में उन्होंने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बाख़ को धर्म से गहरा लगव था जिसकी झलक उनकी संगीत में देखी जा सकती है।
1915- ईसवी को आज के दिन प्रथन विश्व युद्ध के दौरान इटली के पहाड़ी क्षेत्र इज़ोन्ज़ो में इटली और ऑस्ट्रिया की सेना के मध्य भयानक युद्ध हुआ। इस युद्ध में इटली की सेना ने, जो संयुक्त देशों की पंक्ति में शामिल थी, जर्मनी के घटक ऑस्ट्रिया की सेना से युद्ध किया।
1961- ईसवी को आज के दिन फ़्रांस की सेना ने टयूनीशिया की पूर्वोत्तरी बंदरगाह बिज़र्ट पर आक्रमण किया और दोनों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हो गया। 1956 में टयूनेशिया के स्वतंत्र हो जाने के बाद भी फ़्रांस ने सैनिक छावनी के रुप में इस बंदरगाह को अपने पास ही रखा किंतु टयूनेशिया ने साढ़े सात सौ जियालों का बलिदान देकर इस बंदरगाह को छुड़वा लिया।
2002- ईसवी को आज के दिन ज़ायोनी सेना ने रात के समय जब फ़िलिस्तीनी गहरी नींद सो रहे थे ग़ज़्ज़ा पटटी पर अमरीका निर्मित एफ़ सोलह युद्धक विमानों से आक्रमण किया। इस आक्रमण में हमास संगठन की सैनिक शाख़ा इज़्जुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड के कमांडर शैख़ सलाह शहादह और सोलह फ़िलिस्तीनी शहीद तथा डेढ़ सौ अन्य घायल हो गए।
2003 ईसवी को आज के दिन इराक़ के मूसिल नगर के निकट पूर्व तानाशाह सद्दाम के बेटों उदै और कुसै की हत्या कर दी गई। मार्च सन 2003 में जब अमरीका और ब्रिटेन ने इराक़ पर आक्रमण किया तो उदै, कुसै और इराक़ के सभी वरिष्ठ अधिकारी बग़दाद से भाग निकले किंतु इन दोनों के गुप्त ठिकाने का सुराग़ लगाकर अमरीकी सेना ने उस पर आक्रमण किया जिसमें दोनों भाई मारे गए।

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق