आज का इतिहास 19 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 19 जुलाई

Share This
  • 1510 - प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।



  • 1553 - 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।



  • 1702 - किंग चार्ल्स-द्वादश के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा जमाया।



  • 1763 - बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।



  • 1870 - फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1881- ईसवी को जर्मनी के विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर का जन्म हुआ। उन्हें रसायन शास्त्र से गहरा लगाव था और इस क्षेत्र में अपने कठिन परिश्रम से वे नोबल पुरस्कार जीतने में सफल हुए। 

1893- ईसवी को रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी का जन्म हुआ। वर्ष 1917 में सोवियत कम्युनिस्ट क्रांति के दौरान उनके शेरों ने क्रांति की बहुत अधिक सेवा की और साहित्य क्रांति के प्रियतम नारों में शामिल हो गये। मायकोस्फ़ी का मानना था कि साहित्य को लोगों की भाषा और उनकी ज़िंदगी तथा उनके दुखों को बयान करने वाला होना चाहिए। इसीलिए उन्होंने लोक शब्दावलियों का अपने शेरों में प्रयोग किया। उनकी कई प्रसिद्ध काव्य रचनाएं हैं। वर्ष 1930 में उनका निधन हो गया।


  • 1941 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपना ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।



  • 1969 - भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।



  • 1961 - पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।



  • 1967 - अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया। (800/7400 किमी)




1979 - ईसवी को निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति सफल हुई। जनता इस देश के अमरीका समर्थक तानाशाह सोमोज़ा के विरुद्ध क्रान्ति लायी थी। सोमोज़ा अमरीका के पिटठू निर्दयी तानाशाह थे।


  • 1996 - जार्जिया के अटलांटा में 26वें ओलंपिक खेलों का आयोजन शुरू किया गया।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Pages