आज का इतिहास 11 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 11 जुलाई

Share This
1921- ईसवी को मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। मंगोलिया का इतिहास बड़ा पुराना है। मंगोल लड़ाका सरदार चंगेज़ ख़ान ने 13वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ से इसी देश से सीमा विस्तार का अपना अभियान आरंभ किया और पूर्वी यूरोप तक बढ़ता चला गया। बाद में विशाल मंगोलिया का विभाजन हो गया। चीन ने एक के बाद एक करके दोनों भागों पर अधिकार कर लिया।

1922- को हॉलिवुड बाउल की स्थापना हुई। हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है। इसका नाम कैलीफ़ोर्निया में लास एंजलिस के एक ज़िले के नाम पर रखा गया है जहाँ पर बहुत सारे फ़िल्म स्टूडियो स्थापित हैं। 19वीं शताब्दी में थामस अल्वा ऐडिसन ने काइनेटोस्कोप की स्थापना की और इसके पेटेन्ट के सहारे फ़िल्म निर्माताओं से बहुत बड़ी-बड़ी फ़ीस माँगीं। इनसे बचने के लिए कई फ़िल्म कम्पनियाँ कैलिफ़ोर्निया के हॉलीवुड ज़िले में आकर स्थापित हो गईं। आजकल अधिकतर फ़िल्म उद्योग पास ही में बुबैंक और वेस्टसाइड में चला गया है किन्तु बहुत से काम अब भी हॉलीवुड में ही होते हैं। हॉलीवुड का सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार एकेडमी पुरस्कार है जिसे ऑस्कर पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है।

1987- ईसवी को विश्व की जनसंख्या पांच अरब के आंकड़े तक पहुँची। विश्व के पांच अरबवें बच्चे का जन्म योगोस्लाविया में हुआ जिसका नाम मैटिज़ गैस्पर रखा गया। बीसवीं शताब्दी में जिस गति से विश्व की जनसंख्या बढ़ी है उसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि सन 1900 में संसार की कुल जनसंख्या एक अरब 63 करोड़ के आस पास थी। 1930 में यह जनसंख्या दो अरब और 1975 में चार अरब से आगे लिकल गई।

1996 को रणवीर सेना ने भारत के राज्य बिहार के भोजपुर ज़िले के बथानी टोला गांव में कमज़ोर वर्ग के 21 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें 12 महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 11 जुलाई को हुए इस नरसंहार के बाद लोगों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया और स्थानीय पुलिस को इस घटना की जांच का आदेश दिया गया किन्तु इतने वर्ष बीतने के बाद भी इस जांच का कोई परिणाम नहीं निकला और हत्यारों को कोई दंड नहीं दिया गया। 

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Pages