आज का इतिहास 1 जूलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 1 जूलाई

Share This
1646- ईसवी को गोटफ्रीड लिबनीज़ नामक जर्मन गणितज्ञ और दार्शनिक का जन्म हुआ। उन्होंने पहले दर्शनशास्त्र और फिर गणित की शिक्षा प्राप्त की और इस विषय में डॉक्ट्रेट की डिग्री प्राप्त की। लिबनीज़ ने न्युटन के समकालीन, गणित विशलेषण के नियम का पता लगाया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी जिनमें अच्छाई बुराई, शिष्टाचार आदि का नाम लिया जा सकता है।
1781- मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नोवो(अब परांगीपेट्टई) का युद्ध।

1852- सिंध में पहला डाक टिकट जारी किया गया। 


1862- कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन किया गया।


1867- ईसवी को कैनेडा को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली। 15 वीं शताब्दी ईसवी के अंत में कैनेडा की खोज हुई और उस समय से लगभग दो शताब्दियों तक फ़्रांस और ब्रिटेन ने इस देश पर अधिकार के लिए आपस में कड़ी प्रतिस्पर्धा की जिसके परिणाम स्वरूप इन दोनों साम्राज्यवादी देशों के बीच सन 1689 ईसवी में युद्ध आरंभ हुए जो 75 वर्ष तक जारी रहे और अंतत: फ़्रांस को पराजय हुई।



1870- अमेरिका का न्याय मंत्रालय औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।

1878- कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन में शामिल हुआ। 


1879- भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।


1921- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना ।


1955- इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।

1960- ईसवी को ब्रिटेन और इटली के अधिकार वाले सोमालिया के दोनों भागों के एक हो जाने के बाद सोमालिया एक देश के रूप में स्वतंत्र हुआ। अतीत में यह देश बहुत कम ही समय के लिए स्वतंत्र रहा है।


1962- ईसवी को ब्रुनई नामक छोटे से देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। यह देश 1899 से 1917 ईसवी तक रवांडा के साथ जर्मनी का उपनिवेश रहा। प्रथम विश्व युद्ध के बाद यह देश बेल्जियम के अधिकार में चला गया और 1962 में यह देश अपनी राजशाही शासन व्यवस्था के साथ स्वतंत्र हुआ।

1964- भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।

1968- 62 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए !


1979- इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया।


1997- देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में खोली गयी।


1997- ईसवी को ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण द्वीप हॉंग कॉंग को 155 वर्ष के अतिग्रहण के बाद चीन को लौटा दिया।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Pages